UP Lekhpal Result 2022: यूपी लेखपाल रिजल्ट का इंतजार, जानें upsssc.gov.in पर कब आएंगे नतीजे
UP Lekhpal Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्ठ सेवा चयन आयोग की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा के नतीजे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

यूपी लेखपाल रिजल्ट 2022
आयोग द्वारा लेखपाल परीक्षा का आयोजन 31 जुलाई को आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, मेरठ, मुरादाबाद, लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो शिफ्ट में हुई थी। वहीं, परीक्षा के प्रारंभिक उत्तर कुंजी 7 सितंबर को जारी की गई।
UP Lekhpal Result 2022: कब आएंगे नतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी लेखपाल परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होगा। हालांकि, इस संबंध में आयोग की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2022 पर अपडेट आते ही सबसे पहले आपको यहां सूचित किया जाएगा। इसके साथ रिजल्ट चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
अभ्यर्थी कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी रिजल्ट घोषित करने की मांग कर रहे हैं। यूपी लेखपाल रिजल्ट घोषित होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में भी लगभग 2 महीने का समय लगेगा। इस हिसाब से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने में लगभग 6 से 7 महीने का समय लग जाएगा। ऐसे में यूपी लेखपाल की दूसरी भर्ती निकलने में भी देरी होगी।
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2022: किसके लिए कितने पद
इस प्रक्रिया के माध्यम से राजस्व लेखपाल के 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, अनारक्षित वर्ग के लिए 3271 पद, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 1690 पद, अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 152 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2174 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 798 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

PERA CET Result 2025 OUT: जारी हो गया प्रीमिनेंट एजुकेशन एंड रिसर्च एसोसिएशन सीईटी परीक्षा का परिणाम

NEET UG 2025 Answer Key: जल्द जारी होने वाला है नीट यूजी परीक्षा की आंसर की, neet.nta.nic.in से करें चेक

JAC 12th Result 2025: जेएसी 12वीं रिजल्ट से जुड़े ये रहे आधिकारिक आंकड़े, विज्ञान से अंकिता दत्ता तो वाणिज्य से रेशमी कुमारी बनी टॉपर

Bihar Board Compartmental Result 2025: जारी हो गया बिहार बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम, 10वीं का 32.93 और 12वीं का 61.13 फीसदी रहा रिजल्ट

RRB NTPC Admit Card 2025 Date: 1 जून को जारी हो रहा आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड, जानें कब है परीक्षा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited