UP Lekhpal: योगी सरकार ने लेखपाल भर्ती 2023 को दी मंजूरी, चयन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, जानें कितनी मिलेगी सैलेरी

UP Lekhpal Vacancy 2022, Salary, Eligibilty And Selection Process: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) जल्द ही लेखपाल लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसके अलावा लेखपाल के 4500 पदों पर भर्ती के लिए भी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है।

यूपी लेखपाल वैकेंसी, सैलेरी, शैक्षणिक योग्यता, मार्किंग स्कीम और पेपर पैटर्न

मुख्य बातें
  • योगी सरकार ने लेखपाल के 4500 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी।
  • यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 2022 का रिजल्ट जल्द।
  • लेखपाल भर्ती के लिए पीईटी परीक्षा अनिवार्य।
UP Lekhpal Vacancy 2022, Salary, Eligibilty And Selection Process: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। हालांकि केंद्र और राज्य सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। लेकिन आज के समय में सरकारी नौकरी को लेकर प्रतियोगिता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन परीक्षाओं को क्रैक करना काफी मुश्किल हो गया है। लेखपाल ही एकमात्र ऐसी नौकरी है, जिसे आसानी से हासिल किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए 31 जुलाई को मेन्स परीक्षा आयोजित की थी, इस भर्ती परीक्षा के तहत यूपी लेखपाल के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीद है कि, इस सप्ताह के अंत तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी (UP Lekhpal Result 2022) कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
बोर्ड के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, इन पदों पर भर्ती के बाद लेखपाल के 4500 पद रिक्त रह जाएंगे, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 8085 पदों पर भर्ती करने के बाद, इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी (UP Lekhpal Vacancy) कर सकता है। ध्यान रहे इसके लिए पहले पीईटी परीक्षा क्वालीफाई करना होगा, इसमें सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी 2023 में पीईटी परीक्षा आयोजित की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी होते ही आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। यहां हम आपको बताएंगे लेखपाल के लिए जरूरी योग्यता, सैलेरी और क्या होता है लेखपाल का कार्य।
End Of Feed