UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी, madarsaboard.upsdc.gov.in पर ऐसे करें चेक

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) द्वारा राज्य के पंजीकृत मदरसों में विभिन्न कक्षाओं - मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा के नतीजे UPBME की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर देख सकते हैं।

UP Madarsa Board Result 2024

UP Madarsa Board Result 2024

UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) द्वारा राज्य के पंजीकृत मदरसों में विभिन्न कक्षाओं - मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल के लिए आयोजित बोर्ड परीक्षा के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। यूपी मदरसा बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी एके तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर बता दिया था कि विभिन्न कक्षाओं की परीक्षाओं के नतीजे (UP Madarsa Board Result 2024) बृहस्पतिवार, 30 मई 2024 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने मदरसा शिक्षा परिषद (UPBME) की मुंशी/मौलवी (सेकेंड्री) आलिम (सीनियर सेकेंड्री) कामिल और फाजिल की परीक्षाएं दी थीं, वह आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाकर आपना रिजल्ट देख सकते हैं।

कैसा रहा रिजल्ट

UP मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है। UP में कुल 114723 छात्रों ने मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं दी थीं। जिनमें से 101602 छात्र-छात्राओं ने मदरसा बोर्ड की परीक्षा पास की है। मदरसा बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों ने फिर मारी बाजी। कुल 90.3% लड़कियों ने हासिल की सफलता, जबकि 86.7% लड़कों का रहा मदरसा बोर्ड में रिजल्ट। कुल 88.5% परीक्षार्थी मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं में पास हुए हैं। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद ने सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।

UP Madarsa Board Result 2024 How to check

  • परीक्षार्थियों को सबसे पहले UPBME की आधिकारिक वेबसाइट, madarsaboard.upsdc.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • फिर होम पेज पर दिए गए लिंक से Exam Result लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद नए पेज पर स्टूडेंट्स इस बार की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां आकर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा का चुनाव करते हुए अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद सबमिट करते ही रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

UP Madarsa Board Result 2024 Facts

उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा 13 फरवरी से 21 फरवरी 2024 तक बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। वहीं, पिछले वर्ष यूपी मदरसा बोर्ड ने मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के नतीजे 27 जुलाई को घोषित किए गए थे। जबकि इस बार नतीजे काफी जल्दी जारी किए जा रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited