UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की लिंक, जानें कब तक जारी होगी पीडीएफ

UP Police Constable Answer Key 2024 PDF Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024 PDF Download: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की (UP Police Constable Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर-की (UP Police Constable Answer Key 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP Police Constable Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर किसी भी सवाल पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

How to download UP Police Constable Answer Key 2024

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited