UP Police Constable Answer Key 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की लिंक, जानें कब तक जारी होगी पीडीएफ

UP Police Constable Answer Key 2024 PDF Download: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी की जाएगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Answer Key 2024

UP Police Constable Answer Key 2024 PDF Download: यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की आंसर-की (UP Police Constable Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से आंसर-की (UP Police Constable Answer Key 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UP Police Constable Answer Key 2024: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 31 अगस्त 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल पूछे होंगे, जिसे हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक दिए जाएंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी।

UP Police Constable Answer Key 2024: कब आएगी आंसर-की

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर किसी भी सवाल पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।
End Of Feed