UP Police Constable Result 2024Date: अगले 10 दिन में जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, देखें आधिकारिक अपडेट

UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की घोषणा अगले 10 दिन के अंदर कर दी जाएगी। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना परिणाम व स्कोर चेक कर सकेंगे।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब निकलेगा (image - canva)

UP Police Constable Result Date 2024 Hindi, UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अगले 9 या 10 दिन में यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी करने वाला है। बता दें, अक्टूबर के अंत तक यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही है। इसी महीने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया X (जिसे पहले ट्विटर कहते थे) पर इस खबर की घोषणा की थी, कि UP Police Constable Result 2024 इस महीने के अंत तक जारी किए जाएंगे।

UP Police Constable Result 2024 Official Website

एक बार परिणाम घोषित होने के बाद, यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। UP Police Constable Result 2024 के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

UP Police Constable Re - Exam 2024

परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को करीब 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे चरण - 30 और 31 अगस्त को करीब 19.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद थी। सभी परीक्षा के दिनों में परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी - पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

End Of Feed