UP Police Constable Result, Answer Key 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की, यहां देखें कब जारी होगा रिजल्ट

UP Police Constable Result, Answer Key 2024 Date, Sarkari Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड जल्द ही कांस्टेबल के भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी करने (UP Police Constable Result) वाला है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड (UP Police Constable Answer Key) कर सकेंगे। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा।

UP Police Constable Result, Answer Key 2024 Date, Sarkari Result 2024

UP Police Constable Result, Answer Key 2024 Date: यहां डाउनलोड करें यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर की

UP Police Constable Result, Answer Key 2024 Date, Sarkari Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड किसी भी वक्त प्रोविजनल आंसर की जारी कर (UP Police Constable Answer Key) सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपनी उत्तरकुंजी डाउनलोड (UP Police Constable Result) कर सकेंगे। यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को एक से दो दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी कर दी जाएगी।

UP Police Constable Result: 67 जिलों में 5 दिनों तक परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा 23, 24, 24, 30 और 31 अगस्त को आयोजित की गई थी। परीक्षाएं प्रदेश के 67 जिलों में 5 दिनों तक 10 शिफ्ट में थी। इसके लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं 23, 24 और 25 अगस्त को होने वाली परीक्षा में 28.91 लाख उम्मीदवारो उपस्थित हुए थे। जबकि 30 और 31 अगस्त 2024 की परीक्षा में 19.26 लाख उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 60,244 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Answer Key 2024 Download

  1. सबसे पहले UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPPBPB UP Police Constable Answer Key 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. आंसर की आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UP Police Constable Result 2024 Date: कब जारी होगा रिजल्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड ने अभी रिजल्ट से संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। कयास लगाया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। वहीं इसके बाद पीईटी व पीएसटी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी शारीरिक पात्रता परीक्षा (PET) व शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited