लाइव अपडेट्स

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE: जारी होने जा रहा यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट, एक क्लिक से ऐसे करें डाउनलोड

आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी करने वाला है। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और हर कीमत पर परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने को कहा है, उनके कार्यालय ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024
UP Police Constable Result 2024 Date, Uttar Pradesh Police Constable Sarkari Result 2024 Kab Aayega on uppbpb.gov.in LIVE: इंतजार हुआ खत्म! आखिरकार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तैयारी करने वाला है। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस महीने के अंत तक नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और हर कीमत पर परीक्षाओं की शुचिता सुनिश्चित करने को कहा है, उनके कार्यालय ने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को और दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को चला था। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 दो शिफ्टों में आयोजित की गई, पहली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर लगभग 48 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।
Oct 24, 2024 | 09:31 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य में कांस्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
Oct 24, 2024 | 09:17 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - ऐसे होगा फिजिकल टेस्ट

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी।
Oct 24, 2024 | 08:20 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - कब आएगी फाइनल आंसर-की

यूपी पुलिस कांस्टेबल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
Oct 24, 2024 | 07:58 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Oct 24, 2024 | 07:20 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date LIVE - अगस्त में हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 23 अगस्त, 24 अगस्त, 25 अगस्त, 30 अगस्त और 31 अगस्त 2024 को किया गया। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक हुई।
Oct 24, 2024 | 06:46 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Sarkari Result

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट कब आएगा, अब जल्द ही इस सवाल का आंसर मिलने वाला है। इन रिजल्ट को uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। हालांकि timesnowhindi.com/education से भी आप परिणाम लिंक पा सकेंगे।
Oct 24, 2024 | 06:33 PM IST

कभी भी जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024

UP Police Constable Result Expected Soon on UPPRPB Website uppbpb.gov.in! उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीबीपीबी ने करीब 60000 भर्ती के लिए यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन किया था, इन सभी का रिजल्ट ​अब किसी भी दिन जारी हो सकता है।
Oct 24, 2024 | 06:13 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Kab Aayega Live

यूपी गवर्नमेंट ने कहा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट इसी माह के अंत तक जारी कर दिया जाएगा, अब 31 को दीपावली है, ऐसे में संभव है कि 30 या इससे पहले यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 का रिजल्ट की घोषणा कर दी जाए।
Oct 24, 2024 | 05:17 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Date Live

राज्य सरकार ने कहा है कि इस महीन के अंत तक या इससे पहले रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, यानी साफ है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, यूपीपीबीपीबी 31 अक्टूबर से पहले पहले UP Police Constable Result 2024 Release कर देगा।
Oct 24, 2024 | 05:17 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Time

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की घोषणा की टाइमिंग पर कोई जानकारी नहीं है, पूरे दिन में कभी भी यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डेट 2024 की घोषणा की जा सकती है। सबसे तेज अपडेट के लिए timesnowhindi.com/education पर बने रहें।
Oct 24, 2024 | 05:17 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Pdf

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 को पीडीएफ रूप में जारी किया जाएगा। अगर आप भी सोच रहे हैं कि UP Police Constable ka Result kab a raha hai तो बता दें, टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन टीम लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं, जल्द ही आपको अपडेट दिया जाएगा।
Oct 24, 2024 | 05:17 PM IST

UP Police Constable Result 2024 Download

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इसे ​आधिकारिक वेबसाइट के अलावा timesnowhindi.com/education से डाउनलोड कर सकेंगे। डाउनलोड लिंक अगले एक हफ्ते में एक्टिव हो जाएगा।
Oct 24, 2024 | 05:16 PM IST

UP Police Constable ka Result Kaise Dekhen Live

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 चेक करने के चरण देखें
  • बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं
  • होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल रिजल्ट लिंक को खोलें
  • अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अगले पेज पर अपना रिजल्ट देखें