UPPSC RO ARO Admit Card 2024: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड कब आएगा, जानें कैसे होगी परीक्षा

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024 Kab Aayega Date: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPPSC RO ARO Exam 2024 Date: ऐसे होगी परीक्षा

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्कि भी होगी।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा।

How to download UPPSC RO ARO Admit Card 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर RO/ARO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC RO ARO Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस परीक्षा के माध्यम से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 44900 रुपए से 142400 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited