UPSC CSE Final Result 2023 OUT: जारी हुआ यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव बनें टॉपर, upsc.gov.in पर तुरंत चेक करें मार्क्स
UPSC Civil Services Final Result 2023, Sarkari Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC CSE Final Result 2023
UPSC CSE Final Result 2023, UPSC Civil Services Final Result 2023 at upsc.gov.in: यूपीएससी सीएसई 2023 रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC Civil Services Final Result 2023) आज यानी 16 अप्रैल को जारी कर दिया है। साथ ही यूपीएससी एग्जाम टॉपर 2023 (UPSC CSE Topper List 2023) की लिस्ट भी जारी की है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक (UPSC CSE Result 2023 Direct Link) से भी यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CSE Final Result 2023: 1016 अभ्यर्थी हुए सफलआयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में कुल 1016 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। जिसमें, जनरल वर्ग के 347, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 115, ओबीसी वर्ग के 303, एससी वर्ग के 165 और एसटी वर्ग के 86 अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं, 355 अनुशंसित उम्मीदवारों की उम्मीदवारी को अनंतिम रखा गया है।
UPSC CSE Topper List 2023: यूपीएससी में किसने किया टॉपटॉपर की बात करें तो इस साल यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव (UPSC CSE Topper 2023) ने टॉप किया है। वहीं, अनिमेश प्रधान (UPSC CSE 2023 Second Topper) दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, अनन्य रेड्डी ने तीसरे स्थान पर जगह बनाई हैं। इस साल यूपीएसससी टॉप 10 में चार लड़कियों का नाम शुमार है। बता दें कि पिछले दो सालों में, लड़कियों ने लगातार पहला स्थान हासिल किया है। इशिता किशोर ने 2022 में ऑल ओवर इंडिया पहली रैंक हासिल की थी और साल 2021 में श्रुति शर्मा की पहली रैंक आई थी।
UPSC Civil Services Final Result 2023 Direct Link
UPSC CSE Final Result 2023: तीन चरणों में हुआ इंटरव्यूयूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की गई थी। वहीं, मेन्स परीक्षा 15 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 23 सितंबर और 24 सितंबर को दो शिफ्ट में हुई। जबकि, यूपीएससी इंटरव्यू का आयोजन 2 जनवरी से 16 फरवरी, 19 फरवरी से 15 मार्च और 18 मार्च से 9 अप्रैल 2024 तक किया गया। अब आयोग ने इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (UPSC CSE Final Result 2023) जारी कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में चेक कर सकते हैं।
UPSC CSE Result 2023 Topper List: Check Here
How to download UPSC CSE Final Result 2023- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर यूपीएससी फाइनल रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

UP B.Ed Result 2025 Decalred: जारी हुआ यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

UP BEd Result 2025 OUT @bujhansi.ac.in: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

MHT CET PCM Result 2025 Declared: जारी हुआ महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

Rajasthan PTET Answer Key 2025: राजस्थान पीटीईटी आंसर-की पीडीएफ, ptetvmoukota2025.com से ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET 2025 Exam City Slip: यूजीसी नेट एग्जाम सिटी स्लिप की डायरेक्ट लिंक, यह रहा डाउनलोड करने का तरीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited