UPSC CSE Main 2023 Exam Timetable: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई मुख्य 2023 परीक्षा का शिड्यूल, upsc.gov.in पर करें चेक

UPSC CSE Main 2023 Exam Timetable Released at upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2023 मुख्य परीक्षा कार्यक्रम के लिए आधिकारिक सूचना upsc.gov.in पर जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार यहां से पूरा शिड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Main 2023 Exam Timetable (image - canva)

UPSC CSE Main 2023 Exam Timetable Released at upsc.gov.in: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी सिविल सेवा 2023 मुख्य परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, इसी के साथ उन उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ जो UPSC CSE Main 2023 Exam Timetable चाह रहे थे। यह टाइम टेबल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की गई है। परीक्षा 15 सितंबर, 2023 से दो पालियों सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होने वाली है।
संबंधित खबरें

निबंध के साथ शुरू होगा पेपर

संबंधित खबरें
मुख्य परीक्षा 2023 के लिए यूपीएससी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 15 सितंबर, 2023 को निबंध पेपर के साथ शुरू होगी और 16 सितंबर, 2023, 17 सितंबर, 2023, 23 व 24 सितंबर को बाकी के पेपर का आयोजन किया जाएगा।
संबंधित खबरें
End Of Feed