UPSC CSE Mains Admit Card 2023 Released: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई मेन्स का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम का शेड्यूल

UPSC CSE Mains Admit Card 2023 Released: संघ लोक सेवा आयोग ने 15 सितंबर को होने वाली सिविल सेवा मेन्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही यहां आप परीक्षा का पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Mains Admit Card 2023 Released: यहां डाउनलोड करें यूपीएससी सीएसई का एडमिट कार्ड

UPSC CSE Mains Admit Card 2023 Released: यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC CSE Mains Admit Card)खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 15 सितंबर को होने वाली सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (CSE Mains Exam) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (UPSC Mains Admit Card) दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
बता दें इस बार सिविल सेवा एग्जाम की मेन्स परीक्षा 15 सितंबर, 16, 17, 23 और 24 सितंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में निर्धारित होगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित होगी। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
संबंधित खबरें

UPSC CSE Mains Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  1. upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर UPSC CSE Mains Exam 2023 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. प्रवेश पत्र आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

UPSC CSE Mains Admit Card: एडमिट कार्ड चेक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए नाम रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ को अच्छे से चेक कर लें। यदि फोटो या सिग्नेचर में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
End Of Feed