UPSC ESE Mains 2024: जारी हुई यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज मेन एग्जाम डेट, जानें कब होगी परीक्षा
UPSC ESE Mains 2024 Date: यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 167 पद भरे जाएंगे।

UPSC ESE Mains 2024
UPSC ESE Mains Schedule 2024: जून में होगी मेन्स परीक्षा
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज (मेन्स) एग्जाम का आयोजन 23 जून (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
UPSC ESE Mains Schedule 2024 Direct Link
How to download UPSC ESE Mains Admit Card 2024
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर UPSC ESE Mains Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC ESE Mains Exam 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस मेन एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू में शामिल होना होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 167 पद भरे जाएंगे। इन पदों पर भर्ती के लिए 6 सितंबर से 26 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

Rajasthan PTET Admit Card 2025: एक क्लिक से डाउनलोड करें राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड, ptetvmoukota2025.com पर होगा जारी

UPSC CSE Prelims Result 2025 Date LIVE: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट upsc.gov.in पर होगा जारी, नाम और रोल नंबर से ऐसे करें चेक

JSSC Jharkhand Teacher Result 2025 Declared: झारखंड शिक्षक के 26000 पदों पर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होना शुरू, यहां करें चेक

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2025: इस तारीख को आएगा राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट, predeledraj2025.in पर करें चेक

RRB NTPC Answer Key 2025 PDF: इस लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पीडीएफ, यह रहा तरीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited