UPSC Mains Admit Card 2024: जारी होने जा रहा यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

UPSC Mains Admit Card 2024 Release Date: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है।

UPSC Mains Admit Card 2024

UPSC Mains Admit Card 2024

UPSC Mains Admit Card 2024 Release Date: यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC Mains Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी और मेन्स एग्जाम के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (UPSC Mains Admit Card 2024 Download) कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएसीस मेन्स एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Mains Exam 2024 Date: सितंबर में होगी परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर, 21 सितंबर, 22 सितंबर, 28 सितंबर और 29 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

UPSC Mains Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी मेन्स एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले यानी 14 सितंबर तक जारी कर दिया जाएगा। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही यूपीएससी एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

How to download UPSC Mains Admit Card 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Mains Exam 2024: कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी किया गया था। आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 14627 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब मेंन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

अंकिता पाण्डेय author

मैं अंकिता पान्डे Timesnowhindi.com जुड़ी हूं । मैं उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर प्रतापगढ़ में पली बढ़ी हूं। शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी वहीं रहकर हुई। ज...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited