UPSC NDA, NA Admit Card 2024 OUT: जारी हुआ यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउलनोड upsc.gov.in

UPSC NDA Admit Card 2024 Out: यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल को किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA Admit Card 2024

UPSC NDA Admit Card 2024 Out at upsc.gov.in: यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने नेशनल डिफेंट एकेडमी, नेवल एकेडमी एग्जाम (UPSC NDA, NA I Exam 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 12 अप्रैल को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा 21 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

UPSC NDA Exam 2024 Date: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 21 अप्रैल (रविवार) को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपीएससी एनडीए एग्जाम में मैथ्स से कुल 120 सवाल और सामान्य योग्यता से 150 सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होते हैं।

How to download UPSC NDA Admit Card 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जारी हुआ यूपीएससी सीएमएस एग्जाम का नोटिफिकेशन, जानें डिटेल्स
End Of Feed