UPSC Prelims Admit Card 2023, upsc.gov.in: जारी हुआ यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC IAS Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC Prelims Admit Card 2023

UPSC Prelims Admit Card 2023, UPSC CSE Prelims Admit Card 2023 OUT: यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPSC CSE Admit Card 2023) आज यानी 8 मई को जारी कर दिया गया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी।
UPSC Prelims Admit Card 2023: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 मई 2023 को किया जाएगा। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा के लिए योग्य होंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी। बता दें कि इस साल 11 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है।
End Of Feed
अगली खबर