होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

UPSSSC Auditor Recruitment 2023: ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, आज से करें आवेदन, जानें योग्यता

UPSSSC Auditor Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 11 जुलाई से अप्लाई कर सकते हैं।

UPSSSC Auditor Recruitment 2023UPSSSC Auditor Recruitment 2023UPSSSC Auditor Recruitment 2023

UPSSSC Auditor Recruitment 2023

UPSSSC Auditor Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: यूपी में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ऑडिटर (Auditor) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आज यानी 11 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 अगस्त निर्धारित की गई है।

UPSSSC Auditor Vacancy 2023: कितना मिलेगा वेतन

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से ऑडिटर और असिस्टेंट ऑडिटर के 530 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑडिटर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत 29200 रुपए से 92300 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, असिस्टेंट ऑडिटर पदों पर लेवल 4 के तहत सैलरी मिलेगी।

UPSSSC Auditor Eligibility 2023: कौन कर सकेगा आवेदन

यूपी में ऑडिटर पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.कॉम की डिग्री होनी चाहिए।

End Of Feed