UPSSSC PET Result 2023 (OUT): जारी हुआ यूपी पीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत चेक करें स्कोर कार्ड

UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Score Card 2023: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट upsssc.gov.in पर आज जारी कर दिया है।

UPSSSC PET Result 2023

UPSSSC PET Result 2023

UPSSSC PET Result 2023, UPSSSC PET Score Card 2023 declared at upsssc.gov.in: यूपी पीईटी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) का रिजल्ट आज यानी 29 जनवरी को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर अपना रिजल्ट (UPSSSC PET Result 2023) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे (UPSSSC PET Score Card 2023) देख सकते हैं।

UPSSSC PET Sarkari Result 2023: कब हुई थी यूपी पीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 35 जनपदों के 1058 केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 6 नवंबर को जारी की गई थी। जबकि, आज आयोग ने इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। सभी अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to Download UPSSSC PET Result 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी यूपी पीईटी रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC PET Score Card 2023: कब तक मान्य होगा स्कोर कार्ड

यूपी पीईटी स्कोर रिजल्ट जारी होने के एक साल तक मान्य होता है। पीई़टी स्कोर कार्ड में नाम, रोल नंबर, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या/रोल नंबर, जन्म की तारीख, कैटेगरी एवं सब कैटेगरी, परीक्षा योग्यता स्थिति, कुल प्राप्त अंक सहित अन्य डिटेल्स दी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

    TNN एजुकेशन डेस्क author

    सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited