Valmiki Jayanti 2024 Essay: वा​ल्मीकि जयंती पर लिखें सबसे सरल व आसान निबंध, कहलाएंगे होनहार छात्र

Valmiki Jayanti 2024 Essay in Hindi: वा​ल्मीकि जयंती 2024 के अवसर पर स्कूल में लिखें सबसे आसान व दमदार निबंध, जानें वा​ल्मीकि जयंती क्या होती है, वा​ल्मीकि जयंती पर निबंध, वा​ल्मीकि जयंती पर भाषण, वा​ल्मीकि जयंती कब है, और वा​ल्मीकि जयंती के बारे में

Valmiki Jayanti 2024 Essay in Hindi

वाल्मीकि जयंती पर भाषण, निबंध (image - canva)

Valmiki Jayanti 2024 Essay in Hindi: वाल्मीकि जयंती आ रही है, बतौर छात्र आपको सभी महत्वपूर्ण दिवस के बारे में अच्छे से पता होना चाहिए, तभी तो आप प्रतियोगिता के इस जमाने में सबसे आगे रह पाएंगे। इसीलिए आज हम जानेंगे वाल्मीकि जयंती क्या होती है, वाल्मीकि जयंती पर निबंध, वाल्मीकि जयंती पर भाषण, वाल्मीकि जयंती कब है, और वाल्मीकि जयंती के बारे में
वैसे तो वाल्मिकी जयंती सभी लोग मनाते हैं, लेकिन वाल्मिकी समुदाय के लोगों के लिए यह दिन विशेष है, चलिए जानते हैं

वाल्मीकि जयंती क्या है या वाल्मीकि जयंती क्या होती है? Valmiki Jayanti Kya Hai

वाल्मिकी एक महर्षि का नाम था। हर साल इनके जन्मदिवस के अवसर पर वाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। आइये जानते हैं वाल्मीकि जयंती के बारे में

महर्षि वाल्मीकि कौन थे? वाल्मीकि जयंती के बारे में? Valmiki Jayanti 2024 Short Essay

वाल्मीकि जयंती पर भाषण या वाल्मीकि जयंती पर निबंध लिखते समय इस खात प्वॉइंट का जरूर जिक्र करें। वाल्मिकी जी को भगवान राम का परम भक्त माना जाता है। महर्षि वाल्मिकी ने ही रामायण की रचना की थी। हालांकि बताया गया है कि महर्षि वाल्मिकी का पहले का नाम रत्नाकर था, और वे एक समय में वन से आने जाने वालों को लूट लिया करते थे, लेकिन एक दिन उनकी मुलाकात नारद मुनि से हुई, जिन्होंने रत्नाकर से पूछा, "तुम ये पाप क्यों करते हो? क्या तुम्हारा परिवार तुम्हारे पापों का भागीदार बनेगा?" नारद मुनि की बातों ने रत्नाकर को सोचने पर मजबूर कर दिया, उन्हें तत्काल रूप से अपने पापों का आभास हुआ, और पश्चाताप के लिए कड़ी व गहरी तपस्या में लीन हो गए, जिसके बाद सालों तक वे एक स्थान पर एक मुद्रा में रहे, ऐसे में उनके चारों ओर चींटियों ने अपना घर बना लिया और उन्हें 'वाल्मीकि' (चींटी के घर से निकला हुआ) नाम मिला।

कहानी से छात्रों के लिए सीख, Valmiki Jayanti 2024

वाल्मीकि जो कभी जंगल के लोगों को लूटा करते थे, वे तपस्वी बन गए, रामायण लिखा, आज उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है, ये बात सिखाती है कि आपका बैकग्राउंड कुछ भी आप अपने भविष्य को कड़ी मेहनत से सुनहरा बना सकते हैं।

वाल्मिकी जयंती कब है, Valmiki Jayanti Kab Hai

वाल्मीकि जयंती की बात चल रही है तो आपको ये भी जानना चाहिए कि वाल्मिकी जयंती कब है (Valmiki Jayanti Kab Hai) ! महर्षि वाल्मिकी का जन्म आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था। (Valmiki Jayanti Kab Aati Hai) इस साल आश्विम मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 16 अक्टूबर रात 08 बजकर 40 मिनट से शुरू होगी और इस तिथि का समापन 17 अक्टूबर को दोपहर 04 बजकर 55 मिनट पर होगा। यानी वाल्मीकि जयंती गुरुवार, 17 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह author

उत्तर प्रदेश की राजधानी, नवाबों के शहर लखनऊ का रहने वाला हूं। स्कूली शिक्षा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री सब इसी शहर से प्राप्त की। मीडिया क्ष...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited