World Environment Day 2024 Essay in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध, क्या है इसका इतिहास, जानें इस बार का थीम

World Environment Day 2024 Essay Quotes and Theme: हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर बेहतरीन निबंध यहां देख सकते हैं। साथ ही इसका इतिहास और रोचक कोट्स भी देख सकते हैं।

World Environment Day 2024 (2)

World Environment Day 2024

World Environment Day 2024 Essay Quotes and Theme: विश्वभर में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। हर साल इस दिन को एक नई थीम के साथ मनाया जाता है। भारत में इस दिन पर्यावरण से जुड़े कई जागरूक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2024) की थीम 'हमारी भूमि' नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। स्वस्थ पर्यावरण हमारे जीवन (Environment for Human Life) में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बिना इसके स्वस्थ रहने की कल्पना करना मुश्किल है।
पर्यावरण के संरक्षण और इसकी ओर लोगों का खास ध्यान बढ़ाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जैसे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए शपथ समारोह। स्कूलों और कॉलेजों में भी छात्रों को विश्व पर्यावरण का महत्व बताने के लिए कार्यक्रम का आयोजन होता है। इसमें निबंध लेखन भी शामिल होता है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस के खास मौके पर बेहतरीन निबंध यहां देख सकते हैं। साथ ही इसका इतिहास और रोचक कोट्स भी देख सकते हैं।

World Environment Day History: जानें विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इसमें समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल किया गया है। साल 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की घोषणा की थी। 5 जून से 16 जून 1972 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद इसकी शुरुआत हुई।

World Environment Day Theme 2024

हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस भारत समेत पूरे विश्व में मनाया जाता है। हर साल इसका अपना एक थीम होता है। इस साल सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की मेजबानी करेगा, जिसका विषय होगा "हमारी भूमि, हमारा भविष्य। World Environment Day India का विषय भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने की क्षमता पर है। 5 जून, 1974 को "केवल एक पृथ्वी” (Only One Earth) स्लोगन/थीम के साथ मनाया गया था।

World Environment Day 2024 Quotes in Hindi

"स्वस्थ समाज बनाएंगे, हम पर्यावरण को बचाएंगे।"
"प्लास्टिक का वहिष्कार करें, स्वस्थ पर्यावरण का विस्तार करें।"
"प्रदूषण को जड़ से मिटाएंगे, हम सब मिलकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाएंगे।"
"पर्यावरण का सम्मान करो, जीवन में अपने खुशियों के रंग भरो।"
"विश्व पर्यावरण दिवस पर समाज जागेगा, प्रदूषण का अस्तित्व आज जड़ से मिटेगा।"
"हो प्रदूषण मुक्त जीवन अपना, हो सकुशल स्वस्थ जीवन अपना।"

World Environment Day Essay in Hindi: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। साल 1972 से इसे हर साल मनाया जाता है। विश्व पर्यावरण दिवस हमारे सामने आने वाली पर्यावरणीय चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी पृथ्वी जो हमारा घर है, जहां हम मनुष्य, पशु-पक्षी, पौधे निवास करते हैं। इसके ही संरक्षण के लिए विश्व पर्यावरण दिवस हर साल मनाया जाता है।
पर्यावरण शब्द दो शब्दों परि और आवरण से मिलकर बना है। इसमें परि का मतलब है हमारे आसपास यानी हमारे चारों ओर और वहीं आवरण का अर्थ है हमें चारों ओर से घेरे हुए हैं। पर्यावरण जलवायु, स्वच्छता, प्रदूषण और वृक्ष को मिलाकर बनता है। ये सभी चीजें यानी कि पर्यावरण हमारे दैनिक जीवन से सीधा संबंध रखता है। मानव और पर्यावरण एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं। पर्यावरण को स्वस्थ रखना मानव शरीर पर सीधा असर डालता है। ऐसे में हमें शपथ लेना चाहिए कि हम पेड़ लगाएंगे, प्रदूषण नहीं फैलाएंगे और हमारे पर्यावरण को हरा-भरा बनाएंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | एजुकेशन (education News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Ravi Mallick author

सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited