Aligarh Nagar Nigam Election 2023: अलीगढ़ नगर निगम चुनाव पर एक नजर

Aligrah Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: अलीगढ़ को समृद्ध नगर निगमों में माना जाता है, वर्तमान समय में बीजेपी का कब्जा है। इस दफा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं।

UP Nagar Nikay Chunav 2023, Aligarh Nagar Nigam

अलीगढ़ में 11 मई तो नगर निकाय चुनाव

Aligrah Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: अलीगढ़ नगर निगम के लिए दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान होना है और नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। अगर वर्तमान समय की बात करें तो निगम पर बीजेपी का कब्जा है। अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए करीब 12 लाख मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसके लिए कुल 309 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। , 93 केंद्रों को संवेदनशील और 62 अतिसंवेदनशील और 31 को अतिसंवेदनशील प्लस की कैटिगरी में रखा गया है।

एक नजर में निकाय चुनाव

  • नगर निगम अलीगढ़ में कुल 90 वार्ड
  • 11 मई को दूसरे चरण में चुनाव
  • 13 मई को आएगा नतीजा
  • 17 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
  • अलीगढ़ में एक मेयर और 17 निकाय अध्यक्षों का चुनाव होगा
  • 17 निकाय अध्यक्षों में नगरपालिका चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष शामिल हैं।
  • नगर निगम में ईवीएम मशीन और निकायों में बैलट पेपर से मतदान होगा।
  • करीब चार लाख मतदाता पहली बार निकाय चुनाव में मत का इस्तेमाल करेंगे।
  • नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में बागी प्रत्याशियों की संख्या अधिक

अलीगढ़ नगर निगम का इतिहास

अलीगढ़ नगर पालिका की स्थापना 1 अगस्त 1885 को हुई थी उस समय उसका क्षेत्रफल 13 मील 3 फल्लार 27 वर्गगज था और दिनांक 01.04.1893 को नगर पालिका के प्रथम बोर्ड का विधिवत् गठन हुआ था और उस समय की जिलाधिकारी जे एम हरिसन ने चेयमैन का कार्यभार संभाला था। प्रथम भारतीय मूल के चेयरमैन के रूप में नवाब अब्दुल समद खान निवार्चित हुये थे और 1921 से 1923 तक चेयरमैन के पद पर रहे। सन् 1923 से 1952 तक नगर पालिका चेयरमैन के पद पर विभिन्न व्यक्ति निर्वाचित हुये। 952 से 1989 तक नगर पालिका बोर्ड भंग रहा और उस दौरान जिलाधिकारी प्रशासक बने रहे। 1989 में 27 साल की लम्बी अवधि के बाद नगर पालिका के चुनाव हुये थे। नगर पालिका की स्थापना की दिवस के नगर पालिका तक 33 चेयरमैन निर्वाचित हुये।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited