Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula Election Results 2022: जानिए अमरेली की 5 सीटों का हाल
Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula Election Results 2022 : अमरेली एक तरह से कांग्रेस का गढ़ रहा है जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सभी पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था। इस बार इस जिले में बीजेपी अपना खाता खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है। Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula जैसी सीटों पर बीजेपी ने जोरदार प्रचार किया था।

जानिए अमरेली की पांच सीटों का हाल
Amreli Gujarat Election Result: Amreli, Dhari, Lathi, Savarkundla, Rajula: अमरेली जिले में पांच विधानसभा सीटें-धारी, अमरेली, लाठी, सावरकुंडला, राजुला हैं और सभी सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। 2017 में अमरेली की सभी सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूती देते हुए यहां चुनाव प्रचार किया था। पाटीदार आरक्षण आंदोलन की पृष्ठभूमि में हुए पिछले चुनाव में भाजपा को यहां करारी हार मिली थी जिसकी वजह से पार्टी 100 से नीचे आ गई। इस बार पीएम मोदी ने यहां भी पार्टी के लिए प्रचार किया और बीजेपी के लिए वोट मांगे। ऐसे में इस बार फिर अमरेली की सीटों पर सबकी नजर है-
LIVE गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022: मतगणना शुरू, शुरूआती रूझानों में BJP आगे
जानिए ताजा रूझान
विधानसभा का नाम | बीजेपी उम्मीदवार | कांग्रेस उम्मीदवार | आम आदमी पार्टी उम्मीदवार | कौन जीता |
अमरेली | कौशिक कांतिभाई वेकारिया | धनानी परेशकुमार धीरजलाल | रवि धनानी | BJP |
धारी | काकडिया जयसुखभाई वल्लभभाई (काकडिया जे.वी.) | कीर्तिकुमार कानुभाई बोरीसागर | सतसिया कांतिभाई शंभुभाई | BJP |
लाठी | जनकभाई तलविया | वीरजीभाई ठुम्मर | जयशुखभाई रावजीभाई डेट्रोजा (डोली) | भाजपा |
सावरकुंडला | कस्वाला महेश | प्रताप दुधात | भरत नकरणी | भाजपा |
राजुला | हीराभाई ओधवजीभाई सोलंकी | अंबरीशकुमार जीवाभाई डेर | भरतकुमार बलदानिया | भाजपा |
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

राजनीति में विशेष दिलचस्पी रखने वाले किशोर जोशी को और खेल के साथ-साथ संगीत से भी विशेष लगाव है। यह टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल में नेशनल डेस्क पर कार्यरत ...और देखें

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज को मिला 'स्कूल बैग' तो VIP को 'नाव', बिहार में बंटे चुनाव चिन्ह

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए

विधानसभा उपचुनावों में हुई कई ऐतिहासिक पहलों की शुरुआत, मोबाइल रखने के लिए विशेष व्यवस्था

तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएं- महागठबंधन से कौन होगा CM फेस, लालू यादव ने खुद कर दिया साफ

Bihar Elections: 'मुझे किस सीट से लड़ना चाहिए विधानसभा चुनाव...' चिराग पासवान ने कही यह बड़ी बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited