हरियाणा में वोटिंग से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, अशोक तंवर की कांग्रेस में घर वापसी
20 जनवरी 2024 को अशोक तंवर नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे।

अशोक तंवर की होगी कांग्रेस में वापसी
Ashok Tanwar Returns to Congress: हरियाणा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए अशोक तंवर ने दोबारा कांग्रेस में वापसी कर ली है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पूर्व हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष शोक तंवर ने दोबारा कांग्रेस का हाथ थाम लिया। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी की मौजूदगी में तंवर कांग्रेस का हिस्सा बन गए।
राहुल की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी
महेंद्रगढ़ रैली में जैसे ही राहुल गांधी अपना भाषण समाप्त किया मंच से एक घोषणा की गई और दर्शकों से कुछ मिनट इंतजार करने के लिए कहा गया। इसके तुरंत बाद, अशोक तंवर मंच पर आए और घोषणा की गई कि आज उनकी घर वापसी हो गई है। तंवर को राहुल गांधी का करीबी माना जाता था और उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ मतभेदों के बाद 2019 में कांग्रेस छोड़ दी थी। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शाम 6 बजे समाप्त होने से कुछ घंटे पहले वह पार्टी में शामिल हो गए।
हुड्डा ने थपथपाई पीठ इस दलित नेता की कांग्रेस में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है, जो एक दशक के बाद भाजपा से सत्ता छीनना चाह रही है। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तंवर ने राहुल से हाथ मिलाया और हुड्डा का अभिवादन किया, जिन्होंने पार्टी में उनका स्वागत किया और उनकी पीठ थपथपाई। मंच पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। अशोक तंवर अप्रैल 2022 में आप में शामिल हुए थे। आप में शामिल होने से पहले वह कुछ समय के लिए तृणमूल कांग्रेस में थे।
शैलजा के खिलाफ लड़ा था चुनाव
अशोक तंवर ने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के खिलाफ बीजेपी से सिरसा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 20 जनवरी 2024 को अशोक तंवर नई दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें अप्रैल-मई में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान सिरसा सीट से कांग्रेस की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के खिलाफ मैदान में उतारा। हालांकि उन्हें कुमारी शैलजा के हाथों 2.50 लाख से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल

Bihar Elections: जीतन राम मांझी की पार्टी 'HAM' ने 2025 बिहार चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी का नाम किया जारी

हर हाल में रट लें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की ये बातें, कदम चूमेगी सफलता, लोग करेंगे सैल्यूट

बिहार चुनाव के लिए क्या है विपक्षी गठबंधन INDIA का प्लान? तेजस्वी यादव ने कांग्रेस को बता दिया 'सबकुछ'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited