Madhya Pradesh BJP List: विधानसभा चुनाव के लिए सामने आई बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट
bjp list for madhya pradesh assembly elections: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
सामने आई बीजेपी प्रत्याशियों की लिस्ट
भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है, इस लिस्ट में 57 उम्मीदवारों के नाम हैं, ध्यान रहे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बरकरारर रखने के लिए पूरा जोर लगा रही है वहीं कांग्रेस पार्टी अपना दावा ठोक रही है।
बीजेपी की इस लिस्ट के आने से पहले ही मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के लिए मतदान की तारीखों का ऐलान हुआ था, भारतीय चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीख का ऐलान कर दिया है। प्रदेश की सभी 230 सीटों पर एक ही फेज में एक चरण में 17 नवंबर यानी दीपावली के पांच दिन बाद मतदान होंगे।
3 दिसंबर को आयेंगे चुनाव नतीजे
मध्य प्रदेश चुनाव के नतीजों के लिए 3 दिसंबर की तारीख सुनिश्चित की गई है। चुनाव आयोग की कॉन्फ्रेंस के तत्काल बाद से ही प्रदेश में आचार संहिता लागू की दी गई है। अब 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 30 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी
चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा वहीं 3 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |
रवि वैश्य author
मैं 'Times Now नवभारत' Digital में Assistant Editor के रूप में सेवाएं दे रहा हूं, 'न्यूज़ की दुनिया' या कहें 'खबरों के संसार' में काम करते हुए करीब...और देखें
End of Article
संबंधित खबरें
महाराष्ट्र में कितने सीटों पर BJP लड़ेगी विधानसभा चुनाव? जानें सीट बंटवारे पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
जम्मू-कश्मीर चुनाव में क्या है सबसे बड़ा मुद्दा? आर्टिकल-370, आतंकवाद या कोई और
Jammu-Kashmir Elections: 90 विधानसभा सीटों पर मैदान में 908 उम्मीदवार; आंकड़ों से समझिए चुनावी समीकरण
JK Congress Manifesto: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं और छात्रों पर फोकस
क्या अखिलेश बिगाड़ेंगे विपक्ष का खेल? जम्मू-कश्मीर चुनाव में सपा की एंट्री के साइड इफेक्ट समझिए
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited