BJP 5th Candidate List: बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम, वरुण गांधी का टिकट कटा, कंगना मंडी से लड़ेगी चुनाव

BJP 5th Candidate List: बीजेपी के फायरब्रांड नेता​ गिरिराज सिंह को एक बार फिर से बीजेपी ने बेगुसराय से टिकट दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद एक बार फिर से बिहार के पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं।

bjp 5th list

लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की

BJP 5th Candidate List: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम शामिल हैं। कई मौजूदा सांसदों को टिकट मिला है तो कई मौजूदा सांसदों का टिकट कटा भी है। भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं।

बेगुसराय से गिरिराज सिंह को टिकट

बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को एक बार फिर से बीजेपी ने बेगुसराय से टिकट दिया है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद एक बार फिर से बिहार के पटना साहिब सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का बक्सर से टिकट गया है।

कंगना रनौत मंडी से लड़ेगी चुनाव

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को भी बीजेपी ने इस बार चुनावी मैदान में उतार दिया है। कंगना रनौत को बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। पीलीभीत से वरुण गांधी की टिकट कट गया है। यूपी से बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्या और संतोष गंगवार का भी टिकट कट गया है।

बीजेपी की पांचवीं लिस्ट की पूरी डिटेल (BJP 5th Candidate List Full Detail)

  1. उजियारपुर - नित्यानंद राय
  2. बेगुसराय - गिरिराज सिंह
  3. पटना साहिब- रविशंकर प्रसाद
  4. मंडी- कंगना रनौत
  5. कुरूक्षेत्र - नवीन जिंदल.
  6. दुमका- सीता सोरेन
  7. बेलगाम - जगदीश शेट्टार
  8. चिक्काबल्लापुर- के सुधाकरन
  9. संबलपुर- धर्मेंद्र प्रधान
  10. बालासोर- प्रताप सारंगी
  11. पुरी - संबित पात्रा
  12. मेरठ - अरुण गोविल
  13. पीलीभीत-जितिन प्रसाद
  14. बर्धमान-दुर्गापुर - दिलीप घोष
  15. तमलुक- न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय
  16. दार्जिलिंग - राजू बिस्ता
  17. सुल्तानपुर - मेनका गांधी
  18. सहारनपुर - राघव लखनपाल
  19. बदायूं -दुर्विजय शाक्य
  20. हाथरस - अनूप वाल्मिकी
  21. अलीगढ़ - सतीश गौतम
  22. गाजियाबाद - अतुल गर्ग
  23. मुरादाबाद - सर्वेश सिंह
  24. बरेली - छत्रपाल सिंह गंगवार
  25. बहराइच - अरविंद गोंड
  26. बाराबंकी - राजरानी रावत
  27. कानपुर - रमेश अवस्थी
  28. केंद्रपाड़ा- बैजयंत जय पांडा
  29. हिसार- रंजीत चौटाला
  30. सोनीपत- अरविंद कुमार शर्मा
  31. रोहतक-मोहन लाल बडोली
  32. टोंक-सवाई माधोपुर - सुखबीर सिंह जौनापुरिया
  33. राजसमंद-महिमा विश्वेश्वर सिंह
  34. जयपुर- मंजू शर्मा
  35. गंगानगर- प्रियंका बालन
  36. झुंझुनू - शुभकरण चौधरी
  37. जयपुर ग्रामीण स- राव राजेंद्र सिंह
  38. अजमेर - भागीरथ चौधरी
  39. उजियारपुर - नित्यानंद राय
  40. आरा -आर के सिंह
  41. पाटलिपुत्र - रामकृपाल यादव
  42. औरंगाबाद- सुशील कुमार सिंह
  43. नवादा - विवेक ठाकुर
  44. पूर्वी चम्पारण - राधामोहन सिंह
  45. पश्चिमी चम्पारण- संजय जायसवाल
  46. वायनाड- के सुरेंद्रन
  47. राजामुंदरी से डी. पुरंदेश्‍वरी
  48. सिक्किम से दिनेश चंद्र नेपाल
  49. कांगड़ा से राजीव भारद्वाज
  50. सारण से राजीव प्रताप रूडी
  51. महराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
  52. राजमपेट से एन किरण कुमार रेड्डी
  53. अराकु (एसटी) - कोथापल्ली गीता
  54. सासाराम (अ.जा.) - शिवेश राम
  55. बक्सर - मिथिलेश तिवारी,बक्सर
  56. मुजफ़्फरपुर- राज भूषण निषाद
  57. दरभंगा - गोपाल जी ठाकुर
  58. अररिया- प्रदीप कुमार सिंह
  59. मधुबनी- अशोक कुमार यादव
  60. पश्चिम चम्पारण डॉ. संजय जयसवाल
  61. तिरूपति (एससी) - वरप्रसाद राव
  62. नरसापुरम- बुपतिराजू श्रीनिवास वर्मा
  63. अनाकापल्ले- सी.एम.रमेश
  64. दक्षिण गोवा- पल्लवी श्रीनिवास डेम्पो
  65. उत्तर कन्नड- विश्वेश्वर हेगड़े कगेरी
  66. रायचूर- राजा अमरेश्वर नायक
  67. धनबाद- ढुलू महतो
  68. चतरा- कालीचरण सिंह
  69. वडोदरा- हेमंग योगेशचंद्र जोशी
  70. अमरेली- भरतभाई मनुभाई सुतारिया
  71. जूनागढ़- राजेशभाई चुडासमा
  72. सुरेंद्र नगर- चंदूभाई छगनभाई शिहोरा
  73. साबरकांठा - शोभनाबेन महेंद्रसिंह
  74. महेसाणा - हरिभाई पटेल
  75. आलत्तूर - टीएन सरासू
  76. मिजोरम- वनलालहमुअका
  77. बारगढ़- प्रदीप पुरोहित
  78. सुंदरगढ़- जुएल ओराम
  79. क्योंझर- अनंत नायक
  80. मयूरभंज- नाबा चरण माझी
  81. भद्रक- अभिमन्यु सेठी
  82. ढेंकनाल- रूद्र नारायण पाणी
  83. बलांगीर - संगीता कुमारी सिंह देव
  84. कालाहांडी- मालविका केशरी देव
  85. नबंरंगपुर- बलभद्र माझी
  86. जगतसिंहपुर - बिभू प्रसाद तराई
  87. भुवनेश्वर- अपराजिता सारंगी
  88. अस्का- अनिता शुभदर्शिनी
  89. ब्रह्मपुर- प्रदीप कुमार पाणिग्रही
  90. कोरापुट- कालेरा माझी
  91. वारंगल- अरूरी रमेश
  92. खम्मम- तन्द्रा विनोद राव
  93. जलपाईगुड़ी- जयंत रॉय
  94. रायगंज- कार्तिक पॉल
  95. कृष्णानगर- राजमाता अमृता रॉय
  96. बैरकपुर- अर्जुन सिंह
  97. दम दम - शिलभद्र दत्त
  98. बारासात- स्वपन मजूमदार
  99. मथुरापुर- अशोक पुरकैत
  100. कोलकाता दक्षिण- देबाश्री चौधरी
  101. कोलकाता उत्तर- तापस रॉय
  102. उलूबेरिया- अरुण उदय पॉल चौधरी
  103. श्रीरामपुर- कबीर शंकर बोस
  104. आरामबाग- अरूप कांति दीगर
  105. बर्धमान- अशीम कुमार सरकार
  106. मेदिनीपुर- अग्निमित्र पॉल
  107. सोलापुर- राम सातपुते
  108. गढ़चिरौली चिमूर- अशोक महादेव राव नेते
  109. भंडारा- गोंदिया- सुनील बाबूराव मेंढे
  110. कोल्लम् - जी कृष्णकुमार
  111. एर्नाकुलम्- केएस राधाकृष्णन
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited