लोकसभा चुनाव 2024: अमेठी-रायबरेली जीतने का कांग्रेस का मेगा-प्लान, प्रियंका गांधी ने सँभाली कमान

प्रियंका गांधी जब अमेठी-रायबरेली के नामांकन में शामिल हुई थी उन्होंने तभी कह दिया था की वो 5 मई से लगातार यूपी में रहेंगी जबतक दोनों लोकसभा के चुनाव नही हो जाते, अमेठी में दिये अपने इस बयान से ही प्रियंका ने साफ़ कर दिया था की वो बीजेपी और स्मृति ईरानी के चुनावी राह को आसान नहीं रहने देगी।

प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi:उत्तरप्रदेश की अमेठी-रायबरेली सीट कांग्रेस पार्टी के लिए VVIP सीट रही है और इस लोकसभा चुनाव में ही ऐसा ही हो रहा है. रायबरेली से सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद उनके बेटे और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी मैदान में हैं वही अमेठी से सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा पर पार्टी ने दाँव लगाया है, पार्टी ने अपने गढ़ को जीतने की जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को दी है, जिसके लिए प्रियंका ने मेगा प्लान तैयार किया है

अस्तित्व की बचाने की लड़ाई

आने वाले चरण में उत्तरप्रदेश में कांग्रेस की गढ़ वाली सीट पर चुनाव है… प्रियंका गांधी को इस लड़ाई में अपने पारिवारिक विरासत को बचाने के साथ ही भगवा से अमेठी को वापस लेना है, कांग्रेस पार्टी इसके लिए माइक्रोमैनेज्मेंट प्रचार में लग गई है, रायबरेली और अमेठी में 20 मई को मतदान है और प्रियंका गांधी की टीम ईश्वर 2019 की गलती नही दोहराना चाहती, पिछली बार लोकसभा चुनाव में प्रियंका यूपी की महासचिव थी और उन्होंने मात्र 3 दिन ही प्रचार किया था। लेकिन इस बार पार्टी का लक्ष्य सिर्फ़ राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित करना नहीं बल्कि जीत का मार्जिन वायनाड से ज़्यादा हो. 2019 में राहुल गांधी ने वायनाड में लगभग 4 लाख तीस हजार वोटों से जीतकर केरल में रिकॉर्ड तोड़ा था।
End Of Feed