MP Election: दिग्विजय के गढ़ में शिवराज की हुंकार, बोले - कांग्रेस को उसके अहंकार ने हराया

MP Election: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक तरफ जहां प्रचंड जीत मिली है, कई स्थानों पर भाजपा को हार भी मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हार वाले स्थानों का दौरा कर रहे हैं।

shivraj singh chouhan mp

एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह चौहान

तस्वीर साभार : IANS
MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली है। बीजेपी ने इस चुनाव में अपने पास सत्ता बरकरार रखा है। इस जीत के बाद से मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान खासे उत्साहित दिख रहे हैं। चौहान ने कांग्रेस को मिली हार के लिए उसके अंहकार को दोषी ठहराया है।

दिग्विजय के गढ़ में हमला

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक तरफ जहां प्रचंड जीत मिली है, कई स्थानों पर भाजपा को हार भी मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हार वाले स्थानों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ईवीएम ने नहीं, बल्कि, कांग्रेस को उसके अहंकार ने हराया है।

ईवीएम के मुद्दे पर बोला हमला

शिवराज ने ईवीएम पर दोष मढ़ने वालों को लेकर कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचें, कांग्रेसी अब ईवीएम पर दोष मढ़ रहे हैं कि ईवीएम ने हरा दिया, ईवीएम ने हरा दिया। कांग्रेस ईवीएम मशीन से नहीं बल्कि अपने अहंकार से हारी है। जिस दिन कांग्रेस कर्नाटक में जीती थी, उसी दिन भाजपा मध्य प्रदेश में जीत गई थी, क्योंकि कर्नाटक की जीत ने कांग्रेसियों के अंदर अहंकार भर दिया था।

मिशन 2024

शिवराज ने कहा कि मेरे बहनों-भाइयों मैं मिशन-29 के लिए आया हूं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मध्यप्रदेश में 29 में से 29 सीटें जिताकर नरेंद्र मोदी के गले में 29 कमल की माला डालनी है। उसके लिए केवल 29 सीटें नहीं पूरे प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों से जीतें, इसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited