दिल्ली चुनाव 2024 एग्जिट पोल लाइव स्ट्रीमिंग : दिल्ली की 7 सीटों पर BJP या कांग्रेस-AAP का होगा दबदबा? Exit Polls से होगी तस्वीर साफ

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll, दिल्ली लोकसभा 2024 चुनाव एग्जिट पोल ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट कब और कहां देखें: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल एक जून को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि सांतवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स न्यूज चैनलों पर दिखाए जा सकेंगे।

एग्जिट पोल 2024

Delhi Lok Sabha Exit Poll 2024 : दिल्ली की सात सीटों के लिए छठवें चरण में 25 मई को मतदान हुआ। इन सभी सात सीटों के चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे लेकिन इससे पहले एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आने वाले एग्जिट पोल्स में दिल्ली की सियासी तस्वीर की झलक मिल जाएगी। एग्जिट पोल्स से ये अनुमान लग जाएगा कि इन सात सीटों पर किस राजनीतिक दल का कब्जा हो सकता है। चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम चरण की अंतिम वोटिंग के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) विजयी हुई। इस बार भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से है। AAP और कांग्रसे दोनों साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी चार सीटों और कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Exit Poll 2024 Sidewise Live StreamingState Name
Delhi Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveDelhi Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Maharashtra Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMaharashtra Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Haryana Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveHaryana Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Uttar Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveUttar Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024
2024 Exit Poll Result Live2024 Exit Poll Results
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMadhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024
Bihar Lok Sabha Election Exit Poll Result 2024 LiveMadhya Pradesh Lok Sabha Exit Poll Result 2024

कब और कहां देखें MP Exit Poll 2024

एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप दिल्ली का एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-

दिल्ली की 7 सीटें

  1. चांदनी चौक
  2. पूर्वी दिल्ली
  3. नई दिल्ली
  4. उत्तर पश्चिमी दिल्ली
  5. उत्तर पूर्वी दिल्ली
  6. दक्षिणी दिल्ली
  7. पश्चिमी दिल्ली

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स

चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकारी की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।
End Of Feed