Delhi Vidhan Sabha 2025: दिल्ली चुनाव के बीच जानें क्या हैक हो सकती है EVM? चुनाव आयुक्त ने दिया यह जवाब
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि EVM को हैक नहीं किया जा सकता है और न ही टेंपरिंग नहीं हो सकती है। इसके अतिरिक्त फर्जी वोट नहीं डाले जा सकते हैं। ट्रोजन हॉर्स डालकर EVM में कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती है।

(फाइल फोटो)
Delhi Vidhan Sabha 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने मंगलवार को एक प्रेस कॉंस्फ्रेंस की, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ईवीएम से जुड़ी कई अहम जानकारियां साझा कीं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदाता सूची में गलत तरीके से नाम जोड़ने या हटाने के बारे में अफवाहें फैलाई जा रही हैं। मतदाता सूचियों से नामों को हटाने या जोड़ने में उचित प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाता है, किसी भी हेरफेर की कोई गुंजाइश नहीं है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि EVM को हैक नहीं किया जा सकता है और न ही टेंपरिंग हो सकती है। इसके अतिरिक्त फर्जी वोट नहीं डाले जा सकते हैं। ट्रोजन हॉर्स डालकर EVM में कोई छेड़छाड़ नहीं हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Schedule: दिल्ली में एक ही चरण में होंगे चुनाव, 5 फरवरी को मतदान; 8 को नतीजे
चुनाव की तारीख से 7 से 8 दिन पहले EVM को कमीशन किया जाता है। फिर सिंबल लोडिंग होती है। उसी दिन एजेंट मॉक पोल करते हैं। उसे नई बैटरी डालकर सील किया जाता है और ईवीएम को Evm को स्ट्रांग रूम में रखा जाता है। फिर पोलिंग वाले दिन सील चेक कराई जाती है। मॉक पोल होता है। कैंडिडेट के पोलिंग एजेंट बूथ पर रहते हैं और फिर सील करके स्ट्रांग रूम में रख दिया जाता है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, जानें 8 खास बातें
राजीव कुमार ने कहा कि इलेक्शन कंडक्ट रूल्स में बदलाव को लेकर पारदर्शिता बनाए रखना हमारा मूल है। उसे हम कम नहीं कर सकते हैं। जनप्रतिनिधित्व का कानून का रूल 93 कहता है कि 7 तरीके का डॉक्यूमेंट नहीं दिया जा सकता है। 17 A की डीटेल्स इसलिए नहीं दी जा सकती है कि उससे मतदाता की प्राइवेसी का हनन होता है। सिर्फ पोलिंग बूथ के अंदर और बाहर के CCTV फुटेज न पहले दिया जाता था न अब दिया जाएगा। ये भी वोटर की निजता को खतरे में डालना होगा। किसने वोट दिया और किसने नहीं दिया ये सारी जानकारी चेहरे के साथ बाहर आजाएगी। 1 करोड़ घंटे का विजुअल्स मांग रहे हैं जिसे देख पाना असम्भव है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

टीवी न्यूज रिपोर्टिंग में 10 साल पत्रकारिता का अनुभव है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से लेकर कानूनी दांव पेंच से जुड़ी हर खबर आपको इस जगह मिलेगी। साथ ही चुना...और देखें

असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान, जानिए समीकरण

Kerala By Election: नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आर्यदान शौकत को चुनावी मैदान में उतारा, 19 जून को है मतदान

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल

Bihar Elections: जीतन राम मांझी की पार्टी 'HAM' ने 2025 बिहार चुनाव के लिए पहले प्रत्याशी का नाम किया जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited