होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

'मैं आधुनिक अभिमन्यु, चक्रव्यूह भेदना जानता हूं...' महाराष्ट्र चुनाव में BJP की जीत पर देवेंद्र फडणवीस का बयान

Devendra Fadnavis on BJP Voctory: देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को भेदना जानता हूं। लाडली बहनों और लाडले भाइयों का हमें समर्थन मिला है। महायुति की इस जीत में मेरा योगदान बहुत थोड़ा सा है, यह हमारी टीम की जीत है।

Devendra FadnavisDevendra FadnavisDevendra Fadnavis

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस।

Devendra Fadnavis on BJP Voctory: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत ओर अग्रसर है। भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन करीब 227 सीटों पर आगे चल रहा है। महायुति की प्रचंड जीत भाजपा नेतृत्व गदगद हैं। बड़े नेता एक के बाद एक बयान दे रहे हैं। इस बीच महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने खुद को आधुनिक अभिमन्यु बताते हुए विपक्ष के फेक नैरेटिव को तोड़ने की बात कही है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं और चक्रव्यूह को भेदना जानता हूं। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र के सभी लोगों ने मिलकर जीत दिलाई है। लाडली बहनों और लाडले भाइयों का हमें समर्थन मिला है। महायुति की इस जीत में मेरा योगदान बहुत थोड़ा सा है, यह हमारी टीम की जीत है।

हमने विपक्ष के चक्रव्यूह को खत्म किया

मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेता फडणवीस ने कहा, हमने उस चक्रव्यूह को खत्म कर दिया है, जिसे हमारे खिलाफ रचा गया था। इस चुनाव में एक धर्म विशेष के ध्रुवीकरण का प्रयास किया गया था, लेकिन वह कामयाब नहीं हुआ हमें सभी साधु-संतों का भी आशीर्वाद मिला और उन्होंने एक रहने का संदेश दिया।

End Of Feed