East Delhi Lok Sabha Election Result 2024 Live: पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा की जीत, आप के कुलदीप कुमार हारे

East Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Harsh Malhotra vs Kuldeep Kumar who will win in East Delhi: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार मोनू को हराया है।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा चुनाव का परिणाम

East Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Harsh Malhotra vs Kuldeep Kumar who will win in East Delhi: पूर्वी दिल्ली लोकसभा से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के कुलदीप कुमार मोनू को हराया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दिल्ली में छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ था। दिल्ली की सभी सातों सीटों पर एक ही चरण में मतदान हुआ था। पूर्वी दिल्ली की सीट पर बाजपा ने अपने पूर्व वरिष्ठ नेता स्वर्गीय वीके मल्होत्रा के पुत्र हर्ष मल्होत्रा (Harsh Malhotra) को अपना उम्मीदवार बनाया।

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के ताजा अपडेट

  • पूर्व दिल्ली लोकसभा सीट से हर्ष मल्होत्रा जीते।
  • पूर्वी दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह 47266 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा 17,783 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • मतगणना पिछले दो घंटे से चल रही है और पूर्वी दिल्ली में भाजपा को बढ़त हासिल है।
  • पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
  • पूर्वी दिल्ली में कुल 20 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
  • पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए आज सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
  • पूर्वी दिल्ली सीट पर विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से से कुलदीप सिंह (मोनू) उम्मीदवार हैं।
  • पूर्वी दिल्ली सीट पर बाजपा ने हर्ष मल्होत्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लोकसभा चुनाव 2024 में East Delhi Loksabha Seat के उम्मीदवार

  1. ए. गोपाल कृष्ण - नवरंग कांग्रेस पार्टी
  2. एडवोकेट मनजीत सिंह - राष्ट्र निर्माण पार्टी
  3. अमित गुप्ता - निर्दलीय
  4. अरुणिमा गौतम - निर्दलीय
  5. हर्ष मलहोत्रा - भाजपा
  6. जय राम लाल - राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी
  7. ज्योति प्रकाश (मोनू) - एकम सनातन भारत दल
  8. कुलदीप कुमार - निर्दलीय
  9. कुलदीप कुमार (मोनू) - आम आदमी पार्टी
  10. लाल सिंह - बहुजन द्रविड़ पार्टी
  11. मनोज कुमार गुप्ता (स्वराजी) - निर्दलीय
  12. मोहम्मद इरफान - निर्दलीय
  13. मोहम्मद वकार चौधरी - बसपा
  14. ओम शंकर - निर्दलीय
  15. रोडाश गुप्ता - निर्दलीय
  16. संजय - पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
  17. संजय कुमार यादव - राइट टू रीकॉल पार्टी
  18. सुरेंद्र सिंह बसोया - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  19. विमल कुमार सक्सेना - निर्दलीय
  20. योगेश चौधरी - भारतीय वीर दल

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। उस समय भारतीय जनता पार्टी ने मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर को पूर्वी दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया था। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस की तरफ से अरविंदर सिंह लवली उम्मीदवार थे और AAP ने आतिषी मर्लेना को अपना प्रत्याशी बनाया था। गौतम गंभीर ने 6 लाख, 96 हजार से अधिक वोट हासिल किए और 55. 35 फीसद मत लेकर वह विजय रहे। अरविंदर सिंह लवली को 3 लाख, 4 हजार से ज्यादा और आतिशी को 2 लाख, 19 हजार से ज्यादा वोट मिले।
End Of Feed