Live Updates

Karnataka Assembly ECI Election Results 2023, Eciresults.nic.in LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत से अधिक सीटें, राहुल गांधी बोले- पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई

Karnataka Assembly ECI Election Results 2023, Eciresults.nic.in LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत से अधिक सीटें, राहुल गांधी बोले- पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई

Karnataka Assembly ECI Election Results 2023, Eciresults.nic.in LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बहुमत से अधिक सीटें, राहुल गांधी बोले- पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई

Eciresults.nic.in, Election Commission of India (ECI) Election Results 2023, Karnataka Election Results 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिल गया है। बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को बेंगलुरु बुलाया है। कर्नाटक में 10 मई को वोट डाले गए थे।

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: Check Constituency Wise Here

बता दें कि बीजेपी परंपरा को तोड़ने और साउथ में अपने गढ़ को बचाने की कवायद में शिद्दत के साथ जुटी है तो वहीं बीजेपी को सत्ता से वापसी का रास्ता दिखाने में कांग्रेस भी खासी कड़ी मेहनत में जुटी दिखी और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।

May 13, 2023 | 02:43 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है, बोले राहुल गांधी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में कहा कि सबसे पहले मैं कर्नाटक के हमारे कार्यकर्ताओं को, हमारे नेताओं को बधाई देता हूं। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ खड़ी हुई। हमने प्यार से ये लड़ाई लड़ी। कर्नाटक ने दिखाया कि इस देश को मोहब्बत अच्छी लगती है।
May 13, 2023 | 02:32 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सीएम को लेकर हाईकमान लेगा अंतिम फैसला, बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आने वाले दिनों में भी जहां-जहां राज्यों के चुनाव होंगे वहां हम कर्नाटक की तरह चुनाव जीतने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। यहां(कर्नाटक) के विधायकों की बैठक होगी, (मुख्यमंत्री के नाम पर) सभी की जो सहमति बनेगी उसे हाईकमान के सामने रखा जाएगा। हाईकमान अंतिम फैसला लेगा।
May 13, 2023 | 02:28 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस की जीत जनता की जीत है, मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है। जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है। हमें आगे बहुत कुछ करना है। हमें वादे निभाने हैं, हमारी 5 गारंटी हम पूरी करेंगे।
May 13, 2023 | 02:20 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी चुनाव हारे

पूर्व पीएम एच.डी. देवेगौड़ा का परिवार, उनके पोते और जद-एस के उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी रामनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार एच.ए. इकबाल हुसैन से चुनाव हार गए। हुसैन को 72,898 वोट और कुमारस्वामी को 61,692 वोट मिले।
May 13, 2023 | 02:17 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं, बोले बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि हार-जीत बीजेपी के लिए बड़ी बात नहीं है। 2 सीट से शुरुआत कर बीजेपी आज सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। कार्यकर्ताओं को दुखी होने की जरूरत नहीं है। हम अपने हार पर पुनर्विचार करेंगे। हम जनता के फैसले का सम्मान करते हैं और हमें वोट करने के लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं।
May 13, 2023 | 02:02 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 127 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 3 सीटों पर आगे चल रही है। जेडीएस 22 सीटों पर आगे चल रही है।
May 13, 2023 | 01:55 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: विधायकों को बेंगलुरु के रिजॉर्ट में रखेगी कांग्रेस

कर्नाटक में कांग्रेस के शिविर में जारी जश्न के बीच पार्टी अपने विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को ही बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक रिजॉर्ट में शिफ्ट करने की योजना बना रही है। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की। मतगणना के अब तक मिल रहे रुझानों के अनुसार कांग्रेस राज्य में बहुमत की ओर बढ़ रही है तथा उसका सरकार बनाना तय दिख रहा है। पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल कर चुके या विजयी घोषित अपने सभी उम्मीदवारों को आज रात ही बेंगलुरु के रिजॉर्ट में पहुंचने के लिए कहा है।
May 13, 2023 | 01:53 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने विक्ट्री साइन दिखाते हुए पार्टी का झंडा लहराया

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए विक्ट्री साइन दिखाया और पार्टी का झंडा लहराया।
May 13, 2023 | 01:36 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, बोले सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कर्नाटक चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है। मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आएंगे। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
May 13, 2023 | 01:34 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है, बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने जा रहा है। हमने कैंपेन के दौरान भी कहा था कि कांग्रेस को लगभग 130 सीटें मिलेंगी। यह एक बड़ी जीत है। कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते थे, वे बीजेपी सरकार से तंग आ चुके थे।
May 13, 2023 | 01:33 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ मनाया जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली बड़ी बढ़त के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कांग्रेस समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
May 13, 2023 | 01:29 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में मोदी का जादू नहीं चला, बोले सिद्धारमैया

कर्नाटक में चुनावी रुझानों से उत्साहित कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू नहीं चला। मैसूर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए, सिद्धारमैया ने कहा, मैंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि प्रधानमंत्री मोदी का जादू कर्नाटक में नहीं चलेगा और कांग्रेस पार्टी को 120 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी को किसी अन्य राजनीतिक दल के समर्थन की जरूरत नहीं होगी और वह अपने दम पर सरकार बनाएगी।
May 13, 2023 | 01:25 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: चिक्कमंगलूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार सीटी रवि को हराया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चिक्कमंगलूर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी उम्मीदवार सीटी रवि को हरा दिया है।
May 13, 2023 | 01:14 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं है, दिग्विजय सिंह

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर मिले बहुमत के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपए खर्च करेंगे तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।
May 13, 2023 | 01:10 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर पीछे

पूर्व मुख्यमंत्री और हुबली-सेंट्रल धारवाड़ से छह बार के विधायक जगदीश शेट्टर 22,451 मतों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने पर शेट्टर भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
May 13, 2023 | 01:07 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं को दिया

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर मिले बहुमत के बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं और अपनी पार्टी के नेताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है, लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है। मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी तब मैंने पद पर रहने के बजाए जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझपर इतना भरोसा था।
May 13, 2023 | 12:56 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी आगे

कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी, जो भाजपा नेतृत्व द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए थे, उत्तरी कर्नाटक के बेलगावी जिले की अथानी विधानसभा सीट से 44,580 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
May 13, 2023 | 12:55 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सीएम बोम्मई ने हार मानी, कहा लोकसभा चुनाव में करेंगे कमबैक

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री बासव राज बोम्मई ने हार स्वीकार कर ली है। बोम्मई ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी कमबैक करेगी। उन्होंने कहा कि हम मंजिल तक नहीं पहुंच पाए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिणाम आने के बाद पार्टी विश्लेषण करेगी और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे।
May 13, 2023 | 12:47 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है, बोलीं शोभा करंदलाजे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों पर केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत बड़ी बात नहीं है। हमने अपनी हार स्वीकार की है। हम विपक्ष के नाते लड़ेंगे और हमारा लक्ष्य है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतें।
May 13, 2023 | 12:45 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम बोम्मई के काफिले के सामने मनाया जश्न

कर्नाटक चुनाव के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है, इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के काफिले के सामने जश्न मनाया।
May 13, 2023 | 12:42 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे, यतींद्र सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा और हम अपनी सरकार बनाएंगे। हम आश्वस्त हैं और सभी सर्वेक्षणों ने भी कहा है कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने जा रही है।
May 13, 2023 | 12:31 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सिद्धारमैया के घर के बाहर समर्थकों ने मनाया जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस 124 सीटों पर आगे चल रही है। इस मौके पर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।
May 13, 2023 | 12:30 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस-124, बीजेपी-70 और जेडीएस-23 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-124, बीजेपी-70 और जेडीएस-23 सीटों पर आगे चल रही है।
May 13, 2023 | 12:26 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे, बोले बोम्मई

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि सभी परिणाम आने के बाद हम विस्तृत विश्लेषण करेंगे और एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के रूप में हम विभिन्न स्तरों पर अपनी कमियों को देखेंगे उसमें सुधार करेंगे और इसे पुनर्गठित कर लोकसभा चुनाव में वापसी करेंगे।
May 13, 2023 | 12:24 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: रुझानों में बहुमत मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिलीगुड़ी में मनाया जश्न

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता सिलीगुड़ी में जश्न मना रहे हैं।
May 13, 2023 | 12:23 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है, बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हिमालय से लेकर समुद्र तक कांग्रेस ने सफलता हासिल की है। जो लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते थे, अब दक्षिण भारत भारतीय जनता पार्टी मुक्त हो गया है।
May 13, 2023 | 12:21 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार ने लोगों का अभिवादन किया स्वीकार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपने आवास से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
May 13, 2023 | 12:12 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक के मंत्री वी. सोमन्ना रुझानों में दोनों सीटों पर पीछे

कर्नाटक के आवास मंत्री वी. सोमन्ना को दो सीटों से खड़ा करने का बीजेपी का दांव विफल होता दिख रहा है। वो दोनों सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
May 13, 2023 | 12:12 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: प्रियंका गांधी ने शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को शिमला के जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मंदिर में अपनी यात्रा के दौरान लोगों की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शिमला के निजी दौरे पर हैं। जाखू मंदिर में हिमाचल प्रदेश में सबसे ऊंची भगवान हनुमान की मूर्ति है।
May 13, 2023 | 12:11 PM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: रूझानों में पूर्ण बहुमत आने के बाद कांग्रेस के दिल्ली दफ्तर में जश्न शुरू

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रुझानों में कांग्रेस के पूर्ण बहुमत यानि 113 का आंकड़ा पार करने और 118 सीटों पर बढ़त बनाने के बाद दिल्ली में पार्टी दफ्तर में जश्न शुरू हो गया है। कांग्रेस हेडक्र्वाटर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगारे बजा कर जश्न मनाया। पटाखे फोड़ते, मिठाइयां बांटते और कांग्रेस के झंडे लिए पार्टी मुख्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं सहित कई नेताओं को चुनाव परिणाम के रुझानों के बाद जश्न मनाते देखा गया।
May 13, 2023 | 11:54 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: ये मोदी जी की हार है, बोले भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक के नतीजे बिल्कुल उम्मीद के अनुकूल हैं। मोदी जी ने खुद को आगे रखकर वोट मांगा था तो ये मोदी जी की हार है...बजरंग बली की गदा भ्रष्टाचारियों के सिर पर पड़ी और बीजेपी सरकार वहां से निपट गई।
May 13, 2023 | 11:52 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकारा, बोले अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।
May 13, 2023 | 11:48 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटी

कर्नाटक चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मिठाई बांटी।
May 13, 2023 | 11:28 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: चिकमंगलूर सीट से बीजेपी महासचिव सीटी रवि पीछे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चिकमंगलूर सीट से बीजेपी महासचिव सीटी रवि पीछे चल रहे हैं।
May 13, 2023 | 11:16 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार चुनाव जीते

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार डीके शिवकुमार चुनाव जीत गए हैं।
May 13, 2023 | 11:06 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के आंकड़े

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों के तहत GADAG - 4/4BJP - 2CONG - 2MYSURU - 11/11BJP - 1 CONG - 7OTH - 3 KALABURAGI - 9/9BJP - 4 CONG - 4OTH - 1KODAGU - 2/2BJP - 0CONG - 2BALLARI - 5/5CONG - 5BJP - 0VIJAYNAGAR - 5/5BJP - 1 CONG - 2JDS - 1OTH - 1
May 13, 2023 | 10:58 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर आतिशबाजी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर के बाहर आतिशबाजी हुई है।
May 13, 2023 | 10:49 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: डीके शिवकुमार के घर के बाहर बांटी गई मिठाई

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के आवास के बाहर मिठाई बांटी गई।
May 13, 2023 | 10:48 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कांग्रेस-115, बीजेपी-73 और जेडीएस-29 सीटों पर आगे

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट की शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-115, बीजेपी-73 और जेडीएस-29 सीटों पर आगे चल रही है।
May 13, 2023 | 10:47 AM IST

ECI Karnataka Election Results 2023 LIVE: कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं, सचिन पायलट

दिल्ली में कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को मिले बहुमत के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। 40 फीसदी कमीशन सरकार को जनता ने नकारा है। तमाम दुष्प्रचार हुआ, लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है।

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited