Live Updates

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

टाइम्स नाउ नवभारत 2024 एग्जिट पोल , Times Now Navbharat Lok Sabha Chuanv 2024 Exit Poll Result Updates in Hindi: टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल किया है। इस एग्जिट पोल से अगली सरकार की तस्वीर साफ हो जा रही है। केंद्र में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी एग्जिट पोल में दिख रही है। बीजेपी और एनडीए दोनों की सीटें एग्जिट पोल में बढ़ती दिख रही है। आधिकारिक नतीजे 4 जून को आएंगे।

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी 2024 एग्जिट पोल लाइव, Times Now ETG Exit Poll 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है। मतदान खत्म होने के साथ ही अब एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल में साफ हो गया है कि एक बार फिर से मोदी सरकार वापस सत्ता में आ रही है। एनडीए को 358 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से में 53 सीटें आ सकती हैं।

Jun 1, 2024 | 10:45 PM IST

Exit Poll 2024 Live: टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

Jun 1, 2024 | 09:25 PM IST

Exit Poll में मोदी सरकार

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल में मोदी सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। एनडीए को 358 सीट मिल सकती है, वहीं कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से 53 सीटें मिल सकती हैं।
Jun 1, 2024 | 09:09 PM IST

Bihar Exit Poll: बिहार में बीजेपी को मिल सकती हैं 15 से 16 सीटें

Jun 1, 2024 | 09:08 PM IST

Punjab Exit Poll: पंजाब में किस राजनीतिक पार्टी को कितनी सीट?

Jun 1, 2024 | 09:05 PM IST

Haryana Exit Poll: हरियाणा में किस राजनीतिक गठबंधन को कितनी सीटें?

Jun 1, 2024 | 09:04 PM IST

Delhi Exit Poll: दिल्ली में 'केजरीवाल एंड कंपनी' का सूपड़ा साफ, सातों सीटों पर 'कमल' खिलने का अनुमान

Jun 1, 2024 | 08:37 PM IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं 4 से 5 सीटें

Jun 1, 2024 | 08:36 PM IST

हरियाणा में NDA के खाते में आ सकती हैं 7 सीटें

Jun 1, 2024 | 08:36 PM IST

Punjab Exit Poll: पंजाब में AAP के खाते में जा सकती हैं 4 सीटें

Jun 1, 2024 | 08:23 PM IST

उत्तर प्रदेश में किस राजनीतिक पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 80 सीट
  • BJP-61-64
  • अपना दल-2
  • RLD-2
  • SBSP-1
  • निषाद पार्टी-1
  • SP-9-11
  • CONG-1-2
  • AITC-0
  • BSP-0
  • OTH-0-1
Jun 1, 2024 | 08:11 PM IST

Uttar Pradesh Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से NDA के खाते में जा सकती हैं 66 से 70 सीटें। बीजेपी अकेली जीत सकती है 61-64 सीटें। कांग्रेस के हिस्से 1-2 सीट आ सकती है। सपा के हिस्से 9-11 सीट आ सकती है। समाजवादी पार्टी को 9 से 11 सीट मिल सकती है। बीएसपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
Jun 1, 2024 | 07:34 PM IST

Madhya Pradesh Exit Poll Live: मध्य प्रदेश एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 29 सीट

  • BJP- 29-29 सीटें

  • Congress: 0-1 सीटें
Jun 1, 2024 | 07:30 PM IST

Goa Exit Poll: गोवा एग्जिट पोल

गोवा में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। बीजेपी गोवा में दोनों सीट जीत सकती है। पहले यहां बीजेपी और कांग्रेस के पास एक-एक सीट थी। इस बार बीजेपी दोनों सीटें जीतती दिख रही है।
Jun 1, 2024 | 07:23 PM IST

Himachal Pradesh Exit Poll: हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल

हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 4 सीट

  • BJP- 3-4

  • Congress: 0-1
Jun 1, 2024 | 07:21 PM IST

केंद्रशासित प्रदेशों में किस पार्टी को कितनी सीटें?

Jun 1, 2024 | 07:11 PM IST

Uttarakhand Exit poll: उत्तराखंड में बीजेपी कर सकती है क्लीन स्वीप

उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी के खाते में आ सकती है। कांग्रेस का यहां से खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी यहां काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है।
Jun 1, 2024 | 07:09 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव : वायनाड से राहुल की जीत संभव

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव: केरल में UDF के खाते में 14 से 15 सीटें आ सकती हैं। वहीं Kerala में NDA के खाते में सिर्फ 1 सीट आ सकती है। एलडीएफ के हिस्से 4 सीट आ सकती है। वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी जीत रहे हैं।
Jun 1, 2024 | 07:03 PM IST

Andhra Pradesh Exit Poll Live: आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल

दक्षिण भारत के एक और राज्य का एग्जिट पोल आ गया है। आंध्र प्रदेश में एनडीए की स्थिति मजबूत दिख रही है। आंध्र प्रदेश में YSRCP को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी के खाते में आ सकती हैं सिर्फ 2 सीट। बीजेपी इस बार टीडीपी और जनसेना के साथ चुनाव लड़ी है। यहां टीडीपी को 7-9 सीटें मिल सकती है। वहीं जनसेना को एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस के हिस्से एक भी सीट नहीं है।
Jun 1, 2024 | 06:43 PM IST

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी Tamil Nadu Exit Poll Live: तमिलनाडु एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: तमिलनाडु में DMK+ को 34 से 35 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं TamilNadu में NDA को सिर्फ 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
Jun 1, 2024 | 07:03 PM IST

Karnataka Exit Poll Live: कर्नाटक एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: कर्नाटक में बीजेपी को 21 से 22 सीट मिल सकती है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को 4 से 6 सीट मिलने का अनुमान है। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा की सीट है।
Jun 1, 2024 | 07:03 PM IST

Telangana Exit Poll Live: तेलंगाना का एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: तेलंगाना लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा फायदा हुआ है। तेलंगाना की 17 लोकसभा सीटों में से 9 सीटें मिल रही है। कांग्रेस को 6 से 7 सीट, बीआरएस को जीरो, वहीं ओवैसी की पार्टी को एक सीट मिल सकती है।
Jun 1, 2024 | 06:32 PM IST

Times Now Navbharat Delhi ETG Exit Poll Live: केजरीवाल का बड़ा दावा

Times Now Navbharat Delhi ETG Exit Poll Live केजरीवाल का बड़ा दावा
I.N.D.I.A. को 295 से अधिक और बीजेपी को 220 सीट मिल रही हैं. I.N.D.I.A. अपने दम पर स्थिर और मजबूत सरकार बनाएगा'- दिल्ली के सीएम केजरीवाल
Jun 1, 2024 | 07:03 PM IST

Exit Poll Live: नंबर ऑफ सट्टा बाजार..किसकी जीत-किसकी हार ?

Jun 1, 2024 | 06:11 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: 'बीजेपी ने हर फेज में मुद्दे बदले.. कांग्रेस 90 से 95 सीट जीतेगी'- Congress नेता लोकेश जिंदल

Jun 1, 2024 | 06:10 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: बंगाल में बीजेपी को 11 से 12 सीट मिलेगी बस'- राजनीतिक विश्लेषक तौसीफ खान

Jun 1, 2024 | 07:03 PM IST

Exit Poll Live: मतदान खत्म, कुछ देर में एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण का मतदान खत्म हो गया है। इस आखिरी चरण के मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल आने का रास्ता साफ हो गया है। अब से कुछ देर बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे।
Jun 1, 2024 | 05:56 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: देश के चुनावी मुद्दे.. किस मुद्दे पर कितनी वोटिंग हुई ?

  • राम मंदिर- 6%
  • विश्व में भारत का डंका- 2%
  • लाभार्थी- 11%
  • ध्रुवीकरण- 12%
  • हिंदुत्व- 18%
  • महंगाई- 15%
  • बेरोजगारी- 13%
  • विकास- 8%
  • किसान- 15%
Jun 1, 2024 | 05:44 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: किन मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में हुई वोटिंग

Jun 1, 2024 | 05:40 PM IST

Times Now Navbharat ETG Uttar Pradesh Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल से पहले अखिलेश यादव का बड़ा दावा

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- "उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी सीटें हार जाएंगी और इंडिया गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा।
Jun 1, 2024 | 06:44 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: कांग्रेस ने एग्जिट पोल पर लिया यू-टर्न

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: कांग्रेस ने कहा कि वह एग्जिट पोल की बहसों में हिस्सा लेगी, जबकि एक दिन पहले ही उसने इन बहसों में हिस्सा न लेने की घोषणा की थी और इसे "अटकलबाजी और टीआरपी के लिए झगड़ा" करार दिया था। लोकसभा चुनाव में मतदान के आखिरी दिन शनिवार को इंडिया ब्लॉक पार्टियों के साथ बैठक के बाद कांग्रेस ने यू-टर्न ले लिया।
Jun 1, 2024 | 05:33 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: एग्जिट पोल से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा दावा

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा कर दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीट जीतेगी।
Jun 1, 2024 | 05:32 PM IST

Times Now Navbharat Bihar Exit Poll Live: बिहार एग्जिट पोल से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

टाइम्स नाउ के कैमरे पर तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में आरजेडी अकेले 25 सीट जीत कर आएगी। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल छोड़िये, जनता के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। प्रधानमंत्री पर 4 के बाद फ़ैसला होगा।
Jun 1, 2024 | 05:27 PM IST

Times Now Navbharat UP Exit Poll Live यूपी की 80 सीटों पर कौन मारेगा बाजी?

Jun 1, 2024 | 06:44 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: बस कुछ समय का इंतजार और

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: लोकसभा चुनाव 2024 के सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे आने में बस अब कुछ ही मिनट की देरी है। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही टाइम्स नाउ नवभारत पर एग्जिट पोल के नतीजे आने लगेंगे।
Jun 1, 2024 | 05:22 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: महाराष्ट्र में क्या पिछली बार के मुकाबले विपक्ष का स्कोरकार्ड होगा बेहतर?

Jun 1, 2024 | 05:15 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP की हैट्रिक या I.N.D.I.A की एंट्री?

Jun 1, 2024 | 05:09 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: टाइम्स नाउ नवभारत का एग्जिट पोल लाइव यहां देखिए

Jun 1, 2024 | 05:06 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: देखिए, देश का सबसे सटीक Exit Poll आज शाम 5 बजे से लगातार सिर्फ Times Now Navbharat पर

Jun 1, 2024 | 04:50 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: 2019 के लोकसभा चुनाव रिजल्ट (2019 Lok Sabha Election Result)

  • एनडीए- 353, यूपीए- 91
  • भाजपा- 303, कांग्रेस-52
Jun 1, 2024 | 04:41 PM IST

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: 2019 एग्जिट पोल परिणाम (2019 Exit Poll Results)

2019 में भी एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार की भविष्यवाणी की गई थी। यूपीए की करारी हार की बात भी कही गई थी। रिजल्ट के बाद एग्जिट पोल के परिणाम सही साबित हुए और मोदी सरकार की वापसी हुई।
  • टाइम्स नाउ-वीएमआर: एनडीए को लगभग 306 सीट, यूपीए को 132 सीटें (सभी अनुमानों के लिए 3 की त्रुटि के मार्जिन के साथ)
  • इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया- एनडीए 339 से 365 सीट, यूपीए 77 से 108 सीट
  • न्यूज24-टुडेज चाणक्य -एनडीए लगभग 350 सीटें (14 कम या ज्यादा), जबकि यूपीए - 95 (9 कम या ज्यादा)
  • न्यूज18-आईपीएसओएस- एनडीए 336 सीट, यूपीए 82 सीट, अन्य दलों 124 सीट
  • इंडिया टीवी-सीएनएक्स: एनडीए के लिए 300 सीटें (प्लस या माइनस 10 सीटें) और यूपीए के लिए 120 सीटें (प्लस या माइनस 5)
  • सीवोटर: एनडीए को 287, यूपीए को 128 सीट

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited