Exit Poll: लगातार तीसरी बार मोदी सरकार, जानें क्या होगा कांग्रेस का इस बार

Lok Sabha Chunav 2024 Exit Poll Results: देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं और आज सामने आए एग्जिट पोल के अनुसार देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने का अनुमान है। जानिए किस पार्टी और किस गठबंधन को कितनी सीटें मिल सकती हैं।

Loksabha Election complete Exit Poll Result.

एग्टिज पोल के अनुसार किस पार्टी को कितनी सीटें

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) आज यानी 1 जून 2024 को समाप्त हो गए। सात चरणों में हुए मतदान के बाद अब हर किसी को मंगलवार 4 जून का इंतजार है, जब चुनाव (Loksabha Election Result 2024) परिणाम घोषित होंगे। सातवें चरण का मतदान सम्पन्न होते ही एग्जिट पोल (Exit Polls) सामने आए। Timesnow नवभारत-ETG ने शाम 6.39 से एक-एक करके हर राज्य का एग्जिट पोल सामने रखा। सभी राज्यों के एग्जिट पोल के आंकड़े को जोड़कर देखें तो एक बार फिर देश में मोदी सरकार बनने जा रही है। चलिए जानते हैं एग्जिट पोल के अन्य नतीजे -

एक बार फिर मोदी सरकार, लेकिन नहीं होगा 400 पार

Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार लगातार तीसरी बार देश में मोदी सरकार बनने का अनुमान है। BJP के नेतृत्व वाले केंद्र में सत्तारूढ़ NDA गठबंधन को इस बार कुल 543 लोकसभा सीटों में से 358 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि NDA गठबंधन को लोकसभा चुनाव 2019 में 353 सीटें मिली थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के लिए 370 और NDA के लिए 400 पार का नारा दिया था, लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार NDA 400 के आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहा है।

I.N.D.I.A को झटका

Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A इस बार 150 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगा। अनुमान है कि I.N.D.I.A को 132 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य के खाते में 53 सीटें जाने का अनुमान एग्जिट पोल के अनुसार है। बता दें कि साल 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में UPA को कुल 91 सीटें मिली थीं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित समूचा विपक्ष दावा कर रहा है कि I.N.D.I.A को इस बार 295 सीटें मिलेंगी और सत्तारूढ़ NDA 220 सीटों के आसपास सिमट सकता है।

NDA में किस पार्टी को कितनी सीटेंएग्जिट पोल के अनुसार यह तो तय है कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार आ रही है। लेकिन यह देखना भी दिलचस्प होगा कि इस गठबंधन में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA के लिए 400 और BJP के लिए 370 का लक्ष्य रखा था। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा अकेले 315 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के आंकड़े 272 से काफी आगे है। ज्ञात हो कि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 303 सीटें मिली थीं और 2014 में 282 सीटों के साथ पार्टी बहुमत में आयी थी। इस गठबंधन में नीतीश कुमार की JDU को 10 और चंद्र बाबू नायडू की TDP को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, नीचे टेबल में देखें
पार्टीसीट पार्टीसीट
बीजेपी315AJP1
जेडीयू10अपना दल (S)2
एलजेपी5RLD1
जेडीएस2निषाद पार्टी1
एनपीपी2SBSP2
PMK1TDP10
MDMK1JSP1
AJSU1NCP1
शिव सेना (शिंदे)4

I.N.D.I.A में किस पार्टी को कितनी सीटें

एग्जिट पोल के अनुसार विपक्ष के इंडिया गठबंधन को कुल 132 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें कांग्रेस अपने पिछले दो चुनावों से बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है और गठबंधन के अंदर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि 2019 में पार्टी को 52 और 2014 में 44 सीटें ही मिल पाई थीं। गठबंधन में डीएमके को 17, शिवसेना (उद्धव) को 14, समाजवादी पार्टी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य पार्टियों का हाल नीचे टेबल में देख सकते हैं।
पार्टीसीट पार्टीसीट
कांग्रेस64RLP1
डीएमके17CPM3
शिवसेना (उद्धव)14CPI3
समाजवादी पार्टी10VCK2
RJD5IUML1
AAP4JMM1
NCP (शरद)4NC2
TMC20PDP1
अन्य पार्टियां जो न तो सत्तारूढ़ NDA गठबंधन का हिस्सा हैं और न ही विपक्षी गठबंधन INDIA में हैं, उनके कुल 33 सीटें जीतने का अनुमान है। इन 33 में से सबसे ज्यादा 14 सीटें आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की पार्टी YSRCP को 14, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी BJD को 08 सीटें, AIUDF को 1, AIADMK को दो और अन्य व निर्दलीयों को 7 सीटें मिल सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Digpal Singh author

खबरों की दुनिया में लगभग 19 साल हो गए। साल 2005-2006 में माखनलाल चतुर्वेदी युनिवर्सिटी से PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। कई अखबार...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited