गलती हो या न हो, गाली खानी है- जब सबके सामने कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह को दिलाई पावर ऑफ अटॉर्नी की याद

वीडियो में कमलनाथ एक कार्यक्रम को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को उस पावर ऑफ अटॉर्नी की याद दिलाई, जो वर्षों पहले उन्होंने दी थी।

kamal nath and digvijay singh

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच मजाकिया संवाद हुआ वायरल

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ी हुईं हैं। कांग्रेस में टिकट के दावेदारों को लेकर आलाकमान परेशान है। टिकट को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसी बीच k कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मजाकिया अंदाज में संवाद कर रहे हैं। हालांकि जो बातचीत हुई है, उसके कई मायने निकाले जा रहे हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो में कमलनाथ एक कार्यक्रम को संबोधित करते दिख रहे हैं। इसी दौरान कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को उस पावर ऑफ अटॉर्नी की याद दिलाई, जो वर्षों पहले उन्होंने दी थी। पहले कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर आपकी बात न मानें तो उनके कपड़े फाड़ना। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि फॉर्म पर साइन किसके होते हैं, पीसीसी चीफ (कमलनाथ) के, तो कपड़े किसके फटने चाहिए बताओ? इसके बाद कमलनाथ कहते हैं कि उनका और दिग्विजय सिंह के संबंध राजनीतिक नहीं है, हंसी मजाक का है। कमलनाथ ने कहा- "मैंने बहुत पहले इनको एक पावर ऑफ ऑटर्नी दी थी मैंने, वो पावर ऑफ एटॉर्नी थी कि आप कमलनाथ के लिए पूरी गालियां खाइए, ये पावर ऑफ अटॉर्नी आज भी वैलिड है"। इस पर दिग्विजय सिंह कहते हैं कि गलती कौन कर रहा है, ये पता होना चाहिए। इसके बाद कमलनाथ कहते हैं- "गलती हो या न हो गाली खानी है।"

दिग्विजय सिंह का ट्वीट

इस वीडियो को खुद दिग्विजय सिंह ने एक्स पर शेयर किया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा- "कमल नाथ जी से मेरे पारिवारिक रिश्ता १९८० से है। हमारे बीच में कई बार कई मुद्दों पर मतभेद रहे है। दो मित्रों में मतभेद होना स्वाभाविक ही है लेकिन मनभेद नहीं रहे। एमपी कांग्रेस के घोषणा पत्र के समय मेरे और कमल नाथ जी के बीच का मज़ाक़िया संवाद। अवश्य सुनिए।"
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

शिशुपाल कुमार author

पिछले 10 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए खोजी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक अपनी समझ विकसित की है। जिसमें कई सीनियर सं...और देखें

End of Article
संबंधित खबरें
Palwal Vidhan Sabha Chunav 2024 पलवल विधान सभा सीट पलवल में कैसे हैं राजनीतिक समीकरण क्या कांग्रेस के करण दलाल फिर पलटेंगे बाजी

Palwal Vidhan Sabha Chunav 2024, पलवल विधान सभा सीट: पलवल में कैसे हैं राजनीतिक समीकरण, क्या कांग्रेस के करण दलाल फिर पलटेंगे बाजी?

Panipat City Assembly Seat पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर शाह और बीजेपी के प्रमोद कुमार विज के बीच होगी कांटे की टक्कर दोनों दिखा रहे पूरा दमखम

Panipat City Assembly Seat: पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर शाह और बीजेपी के प्रमोद कुमार विज के बीच होगी कांटे की टक्कर, दोनों दिखा रहे पूरा दमखम

Sonepat Vidhan Sabha Chunav 2024 सोनीपत विधानसभा सीट सोनीपत में कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी कांटे की टक्कर कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने होंगे बीजेपी के निखिल मदान

Sonepat Vidhan Sabha Chunav 2024, सोनीपत विधानसभा सीट: सोनीपत में कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी कांटे की टक्कर, कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने होंगे बीजेपी के निखिल मदान

Karnal Vidhan Sabha Chunav 2024 करनाल विधान सभा सीट करनाल के रण में फिर होगा रोचक मुकाबला भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर

Karnal Vidhan Sabha Chunav 2024, करनाल विधान सभा सीट: करनाल के रण में फिर होगा रोचक मुकाबला; भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर

हरियाणा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका नीलोखेड़ी उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

हरियाणा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, नीलोखेड़ी उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited