Himachal Pradesh Bypolls: हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर, तीन सीट पर कांग्रेस आगे

Himachal Pradesh Bypolls: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार आगे हैं, जबकि कांग्रेस के छह बागी उम्मीदवारों में से दो जो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं, अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। भाजपा नेता राजिंदर राणा सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1131 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Himachal Pradesh Bypolls

हिमाचल उपचुनाव में कांटे की टक्कर जारी

Himachal Pradesh Bypolls: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस के तीन उम्मीदवार आगे हैं, जबकि कांग्रेस के छह बागी उम्मीदवारों में से दो जो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार हैं, अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में आगे हैं। निर्वाचन आयोग के रुझानों के अनुसार राज्य के सभी छह निर्वाचन क्षेत्रों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा धर्मशाला में 1576 मतों से आगे हैं, जबकि बरसर से भाजपा उम्मीदवार इंद्र दत्त लखनपाल 2043 मतों से आगे हैं। कुटलेहड़ से भाजपा उम्मीदवार दविंदर भुट्टो 870 मतों से पीछे हैं और गगरेट से भाजपा उम्मीदवार चैतन्य शर्मा 4676 मतों से पीछे हैं।
भाजपा नेता राजिंदर राणा सुजानपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1131 मतों से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराया था। लाहौल और स्पीति विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा के पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा 118 मतों से आगे चल रहे हैं। उपचुनाव 1 जून को चार लोकसभा सीटों के साथ-साथ हुए थे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए, वे हैं सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़। बजट के दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार के पक्ष में वोट देने के लिए व्हिप का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के बागी विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद छह विधानसभा सीटें खाली हुई थीं। छह बागी विधायकों ने 29 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गए और अब वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजिंदर राणा (सुजानपुर), सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), इंद्र दत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलैहड़) ने 27 फरवरी को तीन निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

Shashank Shekhar Mishra author

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com/ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव ह...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited