'कट सकता है बिधूड़ी का टिकट, मेरी लड़ाई आतिशी से है', कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने दिखाए तेवर
Delhi Assembly Election 2025: कालकाजी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और AAP उम्मीदवार आतिशी पर हमला बोला। खासकर महिला विरोधी बयान के लिए बिधूड़ी उनके निशाने पर है। लांबा ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, भाजपा बिधूड़ी का टिकट काट सकती है।

कालका जी से कांग्रेस प्रत्याशी हैं अलका लांबा।
Delhi Assembly Election 2025: चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही दिल्ली में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवार अपनी-अपनी सीटों पर लोगों के बीच जा रहे हैं और अपने विरोधियों पर निशाना साधा रहे हैं। इसी क्रम में कालका जी से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी और AAP उम्मीदवार आतिशी पर हमला बोला। खासकर महिला विरोधी बयान के लिए बिधूड़ी उनके निशाने पर है। लांबा ने कहा कि जहां तक उन्हें जानकारी है, भाजपा बिधूड़ी का टिकट काट सकती है। अगर ऐसा होता है कि तो यह उनकी पहली जीत होगी। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि इस सीट पर उनकी लड़ाई आतिशी से है।
इस सीट पर मेरी लड़ाई आतिशी से है-लांबा
लांबा ने कहा, 'इन नेताओं की महिला विरोधी भाषा सुनकर लोग नाराज हैं। वे विकास की बात नहीं करते। सड़कों के विकास की जगह इनका ध्यान महिलाओं की गाल पर रहता है। कालकाजी में इस तरह के बयान को कोई भी पसंद नहीं करेगा। भाजपा के दबाव पर उन्होंने माफी मांगी। फिर उन्होंने दिल्ली की सीएम के बारे में आपत्तिजनक बात कही। मैं भाजपा की उन महिला कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करती हूं जिन्होंने कहा कि बिधूड़ी यदि इस तरह की भाषा बोलेंगे तो वे उनका समर्थन नहीं करेंगी। जहां तक मुझे जानकारी है, हो सकता है कि बिधूड़ी का टिकट आज कट जाए। ऐसा होता है तो यह हमारी पहली जीत होगी। इस सीट पर मेरी लड़ाई आतिशी से है।'
बदल सकती है सीट या टिकट कट सकता है
बिधूड़ी की रविवार को उस टिप्पणी के लिए आलोचना हुई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि वह कालकाजी में ऐसी सड़कें बनाएंगे जो 'प्रियंका गांधी के गालों' जैसी होंगी। विवाद खड़ा होने के बाद बिधूड़ी ने खेद जताया। रिपोर्टों की अगर मानें तो बिधूड़ी की टिप्पणी के बाद कम से कम दो संगठनात्मक बैठकें हुई हैं। इन बैठकों में रमेश बिधूड़ी की उम्मीदवारी को बदलने या रद्द करने की संभावना पर चर्चा की गई है। पार्टी में इस बात पर भी चर्चा की जा रही है कि उनका सीट बदल दिया जाए। बता दें कि दक्षिण दिल्ली के इस मजबूत गुज्जर नेता जो दो बार लोकसभा सांसद और तीन बार विधायक रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

Bihar Elections: 'मुझे किस सीट से लड़ना चाहिए विधानसभा चुनाव...' चिराग पासवान ने कही यह बड़ी बात

'मैं अब भाजपा में नहीं हूं...' बिहार चुनाव से पहले मशहूर यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने छोड़ी BJP

केरल के नीलांबुर सीट पर दिलचस्प हुआ विधानसभा उपचुनाव, 4 उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला

असम में दो और तमिलनाडु में छह राज्यसभा सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान, जानिए समीकरण

Kerala By Election: नीलांबुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आर्यदान शौकत को चुनावी मैदान में उतारा, 19 जून को है मतदान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited