Jharkhand Hot Seats: बरहेट, गांडेय, धनवार, जामताड़ा...झारखंड विधानसभा चुनाव की वो हॉट सीटें, जिनपर रहेगी सब की नजर

Jharkhand Hot Seats: झारखंड विधानसभा चुनाव में शिबू सोरेन का परिवार कई सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहा है। इसमें कुछ उनकी पार्टी JMM से चुनावी मैदान में हैं तो एक सदस्य बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं।

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन (फोटो- HemantSorenJMM)

Jharkhand Hot Seats: झारखंड में इन दिनों विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सत्ताधारी झामुमो+कांग्रेस गठबंधन सत्ता में है। विपक्ष में भाजपा गठबंधन। जेएमएम जहां झारखंड की सत्ता बरकरार रखने की लड़ाई रह रहा है, वहीं बीजेपी, इंडिया गठबंधन से एक राज्य छीनकर अपना कुनबा बढ़ाने की कोशिश में है। झारखंड विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसी सीटें हैं, जिनपर सभी की नजरें टिकीं हैं। इनमें से कुछ पर सीधे-सीधे सीएम पद के दावेदार चुनावी मैदान में हैं।

झारखंड में दो चरणों में वोटिंग

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव होगा, जबकि 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 81 में से कई सीटें ऐसी हैं, जिस पर लड़ाई सीधी है। आपको उन्हीं हॉट सीट के बारे में बताते हैं।

End Of Feed