होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए झारखंड बना धर्मशाला, बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे...बोले सीएम योगी

सीएम योगी ने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है।

CM YogiCM YogiCM Yogi

सीएम योगी का धुंआधार प्रचार

Yogi Aditya Nath in Jharkhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर राज्य को रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील कर देने का आरोप लगाया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि माफिया, पत्थरबाजों और त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों और व्यवधान पैदा करने वालों से निपटने के लिए झारखंड में डबल इंजन की सरकार की जरूरत है।

रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला बना झारखंड

उन्होंने गढ़वा के भवनाथपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए धर्मशाला में तब्दील हो गया है, जिन्हें अराजकता फैलाने के लिए खुली छूट दे दी गई है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर वे विभाजित हुए तो उनका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बंटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

सोरेन सरकार में भ्रष्टाचार, अराजकता

योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों की लूट को बढ़ावा दिया। सोरेन परिवार, लालू प्रसाद के परिवार और गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि रांची, पटना और दिल्ली के तीन परिवार अपने ही विकास के लिए लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि झामुमो नीत शासन के तहत प्राकृतिक संपदा को लूटा जा रहा है, मजदूर झारखंड से पलायन करने को मजबूर हैं और किसान आत्महत्या कर रहे हैं।

End Of Feed
लेटेस्ट न्यूज

Bihar Election: बिहार चुनाव को लेकर BJP की 26 मार्च को बड़ी बैठक, जेपी नड्डा रहेंगे मौजूद; दोनों डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल

IPL Ank Talika 2025, Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स की मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत के बाद जानिए कैसा है आईपीएल 2025 की प्वाइंट्स टेबल का ताजा हाल

who Won Yesterday IPL Match 23 March 2025, CSK vs MI: कल का मैच कौन जीता? Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स मैच में सीएसके ने मारी बाजी, देखें मैच हाइलाइट्स,अवार्ड्स की सभी डिटेल्स

Orange Cap IPL 2025: ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन की बढ़त बरकरार, रनों की रेस में ये हैं टॉप-5 बल्लेबाज

Purple Cap IPL 2025: पर्पल कैप की रेस में नूर अहमद निकले सबसे आगे, ये 5 गेंदबाज है विकेटों की रेस में सबसे आगे