LIVE

झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Results, झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2024, ECI Jharkhand Ka Chunav Results, Vote Counting, BJP, Congress, JMM, RJD, AJSU, ECI Jharkhand Election Results Updates: झारखंड में एनडीए, इंडिया से पिछड़ गया है। बीजेपी झारखंड में सत्ता से दूर जाती दिख रही है।

 झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'

झारखंड में हेमंत सोरेन ने बीजेपी को 2019 से भी पीछे छोड़ा, जीत पर बोले सोरेन- 'मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा...'

झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने अब वापसी कर ली है। इंडिया गठबंधन 51 सीटों पर आगे है। बीजेपी गठबंधन झारखंड में 29 सीटों पर आगे है।


Jharkhand Chunav Results 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Check Here | Maharashtra Chunav Results 2024 Winners Full List in Hindi: PDF Check Here

Feb 21, 2025 | 11:02 PM IST

तेजस्वी यादव बोले-'झारखंड में 4 सीटों पर हमारी जीत हुई है और 1, 2 सीटों पर बहुत ही कम अंतर से हमारी हार'

Feb 21, 2025 | 11:01 PM IST

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोरेन की जीत पर कही ये अहम बात

Feb 21, 2025 | 11:56 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

Feb 21, 2025 | 11:55 PM IST

बोकारो में कांग्रेस की श्वेता सिंह ने दर्ज की जीत


झारखंड की बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की है। श्वेता सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी बिरंची नारायण को 7207 वोट से हराया है।
Feb 21, 2025 | 11:55 PM IST

जामताड़ा में हारीं सीता सोरेन कांग्रेस के इरफान अंसारी ने दर्ज की जीत

झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जीत दर्ज की है इरफान अंसारी ने बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन को 43676 वोट से शिकस्त दी है।
Feb 21, 2025 | 11:53 PM IST

झारखंड में BJP की हार पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए लिखा, मैं एनडीए के हर कार्यकर्ता पर उनके जमीनी प्रयासों के लिए गर्व करता हूं। उन्होंने कड़ी मेहनत की, लोगों के बीच गए और हमारे सुशासन के एजेंडे पर विस्तार से बात की। उन्होंने झारखंड में जेएमएम की जीत पर सीएम हेमंत सोरेन को भी बधाई दी है।
Feb 21, 2025 | 11:52 PM IST

तीसरी बार कोडरमा से विधायक चुनी गयीं डॉ नीरा यादव

कोडरमा से भाजपा प्रत्याशी डॉ नीरा यादव ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की ली है। उन्होंने राजद के सुभाष यादव को 5959 वोटों से पराजित किया।
Feb 21, 2025 | 11:52 PM IST

झारखंड की जनता का आभार, मुझे जनता ने अपना आशीर्वाद दिया- कल्पना सोरेन

Feb 21, 2025 | 11:45 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में कौन कितनी सीटों पर आगे



JMM- 33
BJP- 22
INC- 16
RJD- 5
AJSUP- 1
Feb 21, 2025 | 11:43 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: कल्पना सोरेन पिछड़ी

हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडेय सिंह और हफीजुल हसन पिछड़ गए हैं। चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े के अनुसार, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 11,482 मतों से आगे हैं। गांडेय सीट पर कल्पना सोरेन पिछड़ गई हैं। यहां भाजपा की मुनिया देवी ने चार राउंड की गिनती के बाद 3,019 मतों से बढ़त बना ली है। धनवार से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी चार राउंड की गिनती के बाद 10,298 वोटों से आगे हैं।
Feb 21, 2025 | 11:42 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में दिग्गजों का हाल

  • बरहेट: इस सीट पर हेमंत सोरेन (जेएमएम) ने 20,133 वोट प्राप्त किए हैं और वह 11,482 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • धनवार: बाबूलाल मरांडी (भाजपा) को 18,267 वोट मिले हैं। वह 10,298 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • नाला: रवींद्रनाथ महतो (जेएमएम) को 16,996 वोट मिले हैं, वह 4,176 वोटों से आगे चल रहे हैं।
  • दुमका: बसंत सोरेन (जेएमएम) को 21,465 वोट मिले हैं, वह करीब 5 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा इस सीट पर अभी आगे चल रही है।
  • टुंडी: मथुरा महतो (जेएमएम) को 35,791 वोट मिले हैं और वह करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। जेएमएम यहां बढ़त बनाए हुए है।
  • चंदनकियारी: अमर बाउरी (भाजपा) को 22,602 वोट मिले हैं और वह 16,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर जेएमएम ने 39,000 वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
  • गांडेय: कल्पना सोरेन (जेएमएम) को 18,940 वोट मिले हैं, वह 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा इस सीट पर आगे चल रही है।
  • सिल्ली: सुदेश महतो (आजसू) को 7,814 वोट मिले हैं, वह करीब 7 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जेएमएम यहां बढ़त बनाए हुए है।
  • जामताड़ा: सीता सोरेन (जेएमएम) को 17,241 वोट मिले हैं, वह 15,000 वोटों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस इस सीट पर फिलहाल आगे चल रही है।
  • बोरियो: लोबिन हेम्ब्रोम (भाजपा) को 11,721 वोट मिले हैं, वह 4 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। जेएमएम इस सीट पर आगे चल रहा है।
  • घाटशिला: चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन (भाजपा) इस सीट पर आगे चल रहे हैं। उन्हें 21,560 वोट मिले हैं।
  • जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा (भाजपा) को 14,333 वोट मिले हैं और वह 1 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। कांग्रेस इस सीट पर फिलहाल आगे बढ़त बनाए हुए है।
  • पोटका: मीरा मुंडा (भाजपा) को 35,073 वोट मिले हैं और वह 20 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
  • जमशेदपुर पूर्व: पूर्णिमा साहू (भाजपा) को 30,086 वोट मिले हैं, वह 15,682 वोटों से आगे चल रही हैं।
  • जमशेदपुर पश्चिम: बन्ना गुप्ता (कांग्रेस) को 11,371 वोट मिले हैं, वह 16,296 वोटों से पीछे चल रहे हैं। जदयू इस सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
  • रांची: महुआ माजी (जेएमएम) को 6,434 वोट मिले हैं, वह 21,523 वोटों से पीछे चल रही हैं। भाजपा इस सीट पर सबसे आगे चल रही है।
  • लोहरदगा: रामेश्वर उरांव (कांग्रेस) को 30,915 वोट मिले हैं, वह 8,584 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Feb 21, 2025 | 11:42 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में इंडिया 50 के पार

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम ECI Jharkhand Election Results 2024 Live झारखंड में इंडिया 50 के पार
Feb 21, 2025 | 11:39 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: इंडिया गठबंधन 50 के पास

झारखंड में जेएमएम गठबंधन 50 के पार चला गया है। जेएमएम और कांग्रेस गठबंधन ने सत्ता में वापसी की है। झारखंड में बीजेपी हार की ओर बढ़ती दिख रही है।
Feb 21, 2025 | 11:38 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: हेमंत सोरेन की सत्ता में वापसी

झारखंड में जेएमएम सत्ता में वापसी करती दिख रही है। इंडिया गठबंधन ने झारखंड में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जेएमएम प्लस 48 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए 30 सीटों पर आगे है।
Feb 21, 2025 | 11:36 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में कांटे की टक्कर

झारखंड में अब जो रुझान सामने आ रहे हैं, उसमें कांटे की टक्कर दिख रही है। झारखंड में रुझानों में जेएमएम 40 सीटों पर और बीजेपी गठबंधन में 40 सीटो पर आगे चल रहा है।
Feb 21, 2025 | 11:36 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बीजेपी गठबंधन 42 सीटों पर आगे

झारखंड में बीजेपी गठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन 39 सीटों पर आगे है। एक सीट अन्य के हिस्से में जाती दिख रही है।
Feb 21, 2025 | 11:34 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बहुमत के करीब पहुंची बीजेपी

झारखंड में बीजेपी बहुमत के करीब दिख रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन 39 सीटें पर आगे चल रहा है। जेएमएम गठबंधन 26 सीटों पर आगे है।
Feb 21, 2025 | 11:34 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे

झारखंड में बीजेपी गठबंधन 38 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं सत्ताधारी जेएमएम गठबंधन 24 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य का झारखंड में खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
Feb 21, 2025 | 11:34 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में जेएमएम 21 सीटों पर आगे

झारखंड में सत्ताधारी JMM गठबंधन पीछे दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रहा है।
Feb 21, 2025 | 11:34 PM IST

झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, ECI Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बीजेपी 32 के पार

झारखंड में बीजेपी शुरुआती रुझानों में काफी आगे दिख रही है। बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है।
Feb 21, 2025 | 11:33 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में बीजेपी को बढ़त

झारखंड में बीजेपी गठबंधन को बढ़त दिख रहा है। बीजेपी गठबंधन 17 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं जेएमएम गठबंधन 10 सीटों पर आगे है।
Feb 21, 2025 | 11:33 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: 'नवभारत' पर सामने आया पहला रुझान

Feb 21, 2025 | 11:33 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में पहला रुझान

झारखंड में मतों की गिनती शुरू हो गई है। पहला रुझान सामने आ गया है। जमशेदपुर पश्चिम से सरयू राय आगे चल रहे हैं।
Feb 21, 2025 | 11:33 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में गिनती शुरू

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती की जा रही है।
Feb 21, 2025 | 11:33 PM IST

नतीजों से पहले बीजेपी दफ्तर में तैयारी.. बीजेपी दफ्तर में जलेबी बननी शुरू

Feb 21, 2025 | 11:32 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: वोटों की गिनती से पहले झामुमो को जीत का भरोसा

जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि झारखंड में महिलाएं और युवा हेमंत सोरेन पर अपना भरोसा रखेंगे और उनकी पार्टी आरामदायक बहुमत हासिल करेगी।
Feb 21, 2025 | 11:32 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

रांची के डिप्टी कमिश्नर वरुण रंजन ने कहा, "सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम सुबह 8 बजे गिनती शुरू करेंगे, पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और उसके बाद ईवीएम की गिनती शुरू होगी।"
Feb 21, 2025 | 11:32 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे पाएं यहां

Feb 21, 2025 | 11:32 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: नतीजों से पहले बाबूलाल मरांडी का दावा

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नतीजों से पहले विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 51 से अधिक सीटें जीतेगा और सरकार बनाएगा। बाबूलाल मरांडी ने एएनआई को बताया- "बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमीन पर कड़ी मेहनत की है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर मैं कह सकता हूं कि बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन झारखंड विधानसभा चुनाव में 51 से ज्यादा सीटें जीतेगा।"
Feb 21, 2025 | 11:32 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: कांग्रेस को काम पर भरोसा

झारखंड चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती से पहले, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अब से थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। जहां तक ​​मैं समझ सकता हूं, हमने जो काम किया है उसका नतीजा सामने आने वाला है। जिस तरह से हमने लोगों के लिए काम किया, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना दी, 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए, जनता को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी, पेंशन के माध्यम से बुजुर्गों को सहायता प्रदान की, महिलाओं को सम्मानित किया। उन योजनाओं पर जनता की मुहर नतीजों में दिखेगी। हमें विश्वास है कि ये दिन झारखंड का भविष्य तय करेगा...हमें विश्वास है कि हम एक बार फिर और भी मजबूत सरकार बनाएंगे अगले पांच वर्षों के लिए लोगों के लिए।
Feb 21, 2025 | 11:31 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में मतदान प्रतिशत


झारखंड में दो चरणों के चुनाव में 67.74% मतदान हुआ। दूसरे और अंतिम चरण में मतदान प्रतिशत 68.95% रहा।
Feb 21, 2025 | 11:31 PM IST

Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड चुनाव के मुद्दे

झारखंड में, सत्तारूढ़ झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन अपने काम और वादों पर भरोसा कर रहा है, वहीं एनडीए को अपने वादों और केंद्र सरकार के काम पर लोगों का समर्थन मिलने की उम्मीद है। अभियान में भाजपा नेताओं ने झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर उसके प्रदर्शन को लेकर निशाना साधा और राज्य में "घुसपैठ" और आदिवासी अधिकारों का मुद्दा उठाया।
Feb 21, 2025 | 11:30 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: कुछ घंटों का इंतजार और

झारखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 के आने में बस अब कुछ ही घंटे बचे हैं। सुबह आठ बजे से चुनाव आयोग के अधिकारी मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू कर देंगे। जिसके कुछ समय बाद रूझान आने लगेंगे।
Feb 21, 2025 | 11:28 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: झामुमो ने इंटरनेट सेवा निलंबित करने की मांग की

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने शुक्रवार रात निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मतगणना केंद्रों के दो किलोमीटर के दायरे में इंटरनेट सेवाएं निलंबित करने की मांग की। झामुमो ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर अन्य राज्यों के इलेक्ट्रॉनिक विशेषज्ञों को यहां तैनात किए जाने का आरोप लगाया है। झामुमो ने मतगणना केंद्रों के पास इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की भी मांग की
Feb 21, 2025 | 11:19 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से कही ये बात

झारखंड में चुनाव परिणाम आने में अब काफी कम समय रह गया है। ऐसे में 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं से बड़ी अपील कर दी है। उन्होंने कहा है कि कल झारखण्ड विधानसभा चुनाव के मतगणना का ऐतिहासिक दिन है। आने वाला कल झारखण्ड का है, झारखण्डवासियों का है, अबुआ दिशोम-अबुआ राज का है।
Feb 21, 2025 | 11:17 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: झारखंड में कल वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कल होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, एनडीए और जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन दोनों को जीत की उम्मीद है। सत्तारूढ़ जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन जहां अपने काम और वादों पर भरोसा कर रहा है, वहीं भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन अपने वादों और केंद्र सरकार के काम के आधार पर लोगों का समर्थन पाने की उम्मीद कर रहा है।
Feb 21, 2025 | 11:16 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: झारखंड में BJP ने कर दिया जीत का दावा

झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भरोसा जताया है कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन 51 से ज़्यादा सीटें जीतेगा। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़मीन पर कड़ी मेहनत की है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन झारखंड विधानसभा चुनाव में 51 से ज़्यादा सीटें जीतेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
Feb 21, 2025 | 11:15 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: चिराग पासवान को झारखंड में NDA सरकार का भरोसा

चिराग पासवान ने कहा है कि एग्जिट पोल हमें चाहे आगे दिखाए या फिर पीछे, मेरा विश्वास हमेशा मेहनत पर रहा है। लोकसभा चुनाव के वक्त भी हम लोगों ने यही कहा था और जब भी चुनाव होते हैं, हम यही कहते हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए गए। वहां मैंने लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो प्यार देखा, वह हमारे विश्वास को बढ़ाता है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यहां एनडीए की सरकार बनेगी।
Feb 21, 2025 | 11:14 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: झारखंड में इंडिया गठबंधन कितनी सीटों पर

कांग्रेस पार्टी 30 सीट पर, झामुमो 43 पर, राजद छह पर और भाकपा (माले) एल चार सीट पर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन के सहयोगी तीन विधानसभा सीट- छतरपुर, बिश्रामपुर और धनवार में दोस्ताना मुकाबला कर रहे हैं।
Feb 21, 2025 | 11:12 PM IST

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024 Live: 2019 में झारखंड में कैसा रहा था रिजल्ट

2019 के विधानसभा चुनावों में मुकाबला कांटे का रहा था, जिसमें झामुमो ने 30 सीटें जीतीं और भाजपा को 25 सीटें मिलीं, जबकि 2014 में उसे 37 सीटों पर जीत मिली थी। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 47 सीटों के साथ आसानी से बहुमत हासिल करने में सफल हुआ था।

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited