Karnal Vidhan Sabha Chunav 2024, करनाल विधान सभा सीट: करनाल के रण में फिर होगा रोचक मुकाबला; भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी कांटे की टक्कर

Karnal Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Karnal Constituency, History, Party, Ke Candidate: हरियाणा के हर चुनाव के दौरान करनाल विधानसभा सीट काफी चर्चा में रहती है। यहां आम तौर पर मुख्य मुकाबला भाजपा (BJP) और कांग्रेस के बीच ही रहता है। इस बार भी भाजपा नेतृत्व के लिए यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ी है तो कांग्रेस भी यहां का रण जीतने के लिए सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है।

Karnal Vidhan Sabha Chunav 2024

करनाल विधानसभा सीट

Karnal Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को डाले जाएंगे। राज्य में इस बार का मुकाबला बीजेपी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। अगर इस बीच करनाल विधानसभा सीट की बात करें तो करनाल विधानसभा सीट हरियाणा की सबसे हॉट सीटों में गिनी जाती है। इस सीट से पहली बार चुनाव लड़कर मनोहर लाल खट्टर सीएम की कुर्सी पर पहुंचे थे। दूसरी बार भी वे इसी सीट से चुनाव लड़े थे और मुख्यमंत्री बने। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद इसी विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीत भी दर्ज की। वहीं इस बार भी करनाल के रण में रोचक समीकरण देखने को मिल रहा है। वजह यह है कि एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी रण में पूरे दम-खम से ताल ठोका है। भाजपा के रणनीतिकारों को अपने मजबूत कैडर पर भरोसा है तो कांग्रेस ने अनुभवी चेहरों को चुनाव मैदान में उतारकर सेफ गेम खेलने के मूड में है। जातीय समीकरण हों या अपने-अपने दलों की राजनीतिक पृष्ठभूमि, करनाल जिले की पांचों सीटों पर सभी प्रत्याशी हवा का रुख अपनी ओर करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे है।

करनाल सीट पर होगी कांटे की टक्कर

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 की बात की जाए तो भाजपा ने इस बार मुख्यमंत्री नायब सैनी की जगह इस सीट से जगमोहन आनंद को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस ने इस सीट से सुमिता वर्क पर दांव खेला है। वहीं जेजेपी ने आसपा प्रत्याशी जितेंद्र रायल को अपना उम्मीदवार बनाया है। लेकिन यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच है।
वहीं अगर 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो करनाल से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने जीत हासिल की थी। इस सीट पर खट्टर का मुकाबला कांग्रेस के तरलोचन सिंह से था। खट्टर ने तरलोचन सिंह को 45188 वोटों से मात दी थी। चुनाव आयोग के अनुसार, मनोहर लाल खट्टर को कुल 79906 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के तरलोचन सिंह 34718 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

लेटेस्ट न्यूज

End of Article
संबंधित खबरें
Palwal Vidhan Sabha Chunav 2024 पलवल विधान सभा सीट पलवल में कैसे हैं राजनीतिक समीकरण क्या कांग्रेस के करण दलाल फिर पलटेंगे बाजी

Palwal Vidhan Sabha Chunav 2024, पलवल विधान सभा सीट: पलवल में कैसे हैं राजनीतिक समीकरण, क्या कांग्रेस के करण दलाल फिर पलटेंगे बाजी?

Panipat City Assembly Seat पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर शाह और बीजेपी के प्रमोद कुमार विज के बीच होगी कांटे की टक्कर दोनों दिखा रहे पूरा दमखम

Panipat City Assembly Seat: पानीपत शहरी सीट पर कांग्रेस के वरिंदर शाह और बीजेपी के प्रमोद कुमार विज के बीच होगी कांटे की टक्कर, दोनों दिखा रहे पूरा दमखम

Sonepat Vidhan Sabha Chunav 2024 सोनीपत विधानसभा सीट सोनीपत में कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी कांटे की टक्कर कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने होंगे बीजेपी के निखिल मदान

Sonepat Vidhan Sabha Chunav 2024, सोनीपत विधानसभा सीट: सोनीपत में कांग्रेस-बीजेपी के बीच होगी कांटे की टक्कर, कांग्रेस के सुरेन्द्र पंवार के सामने होंगे बीजेपी के निखिल मदान

हरियाणा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका नीलोखेड़ी उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

हरियाणा चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, नीलोखेड़ी उम्मीदवार कांग्रेस में शामिल

Haryana Election जिस तोशाम सीट पर है भाई-बहन के बीच लड़ाई वहां से कांग्रेस को जिताने के लिए मैदान में उतरे सहवाग

Haryana Election: जिस तोशाम सीट पर है भाई-बहन के बीच लड़ाई, वहां से कांग्रेस को जिताने के लिए मैदान में उतरे सहवाग

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited