Kharkhoda Vidhan Sabha Chunav 2024: खरखौदा से हैट्रिक लगा चुके हैं कांग्रेस के जयवीर; क्या किला ढहा पाएगी भाजपा?

Kharkhoda Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024, Kharkhoda Constituency, History, Party Ke Candidate: हरियाणा की खरखौदा विधानसभा सीट पर भी अन्य 89 सीटों के साथ एक ही चरण में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इस सीट को राज्य की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक माना जाता है, क्योंकि खरखौदा में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ससुराल है।

खरखौदा विधानसभा सीट

मुख्य बातें
  • कांग्रेस-भाजपा के बीच सीधी टक्कर की संभावना।
  • 5 अक्टूबर को होने वाला है चुनाव।
  • 8 तारीख को उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला।

Kharkhoda Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव अब बेहद नजदीक है। ऐसे में कांग्रेस, भाजपा, जजपा सहित तमाम पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हरियाणा की सभी 90 सीटों के साथ सोनीपत की खरखौदा विधानसभा सीट पर भी 5 अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में इस बार भाजपा खरखौदा सीट (Kharkhoda Seat) को जीतने की जुगत में लगी हुई है, लेकिन भाजपा के लिए यह आसान नहीं होने वाला है।

खरखौदा पर टिकी हैं सभी की निगाहें

हरियाणा के सोनीपत जिले की खरखौदा सीट (Kharkhoda Constituency) पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। यहां पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है, लेकिन स्थानीय दलों ने भी अपनी एड़ी से लेकर चोटी तक की ताकत झोंकी हुई है। ऐसे में संभवत: खरखौदा में चुनावी मुकाबला कांग्रेस, भाजपा और स्थानीय दलों के बीच भी हो सकता है।
End Of Feed