Haryana Vidhan Sabha Results 2024 Live: निर्दलियों से भी पीछे चल रहे JJP के दुष्यंत चौटाला; BJP के दिग्गज अनिल विज भी पिछड़े
Haryana Vidhan Sabha Chunav Parinam 2024, Results.ECI.GOV.IN Ka Chunav Results, ECI Haryana Chunav Results, Vote Counting, Election Result Trends, Winning Candidates, Haryana Chunav Results ECI Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 90 सीटों पर 5 अक्टूबर को एक चरण में मतदान हुआ था। मतदान का प्रतिशत 67.50% रहा था। इस चुनाव में 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच कांटे की टक्कर देखी गई। भाजपा इस चुनावी राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का ख्वाब देख रही है तो कांग्रेस 10 साल का सूखा खत्म करने की फिराक में है। हालांकि, चुनाव के बाद सामने आए एग्जिट पोल में कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करते हुए दिख रही है।
Haryana Vidhan Sabha Chaunv Results 2024 LIVE: Vote Counting Updates
इस चुनाव में मुख्य पार्टियां भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो)-बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा)-आजाद समाज पार्टी (आसपा) हैं। ज्यादातर सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
Jammu Kashmir Chunav 2024 Results LIVE: Watch Online
हरियाणा की प्रमुख सीटों की बात करें तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (लाडवा), विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), इनेलो के अभय चौटाला (ऐलनाबाद), जजपा के दुष्यंत चौटाला (उचाना कलां), भाजपा के अनिल विज (अंबाला कैंट), कैप्टन अभिमन्यु (नारनौंद), ओपी धनखड़ (बादली), आप के अनुराग ढांडा (कलायत) और कांग्रेस की विनेश फोगाट (जुलाना) हैं। वहीं, तोशाम सीट से पूर्व सांसद और भाजपा की नेता श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों चचेरे भाई-बहन हैं। डबवाली से देवीलाल के पोते और इनेलो के उम्मीदवार आदित्य देवीलाल पूर्व उपप्रधानमंत्री के परपोते जजपा के दिग्विजय सिंह चौटाला से मुकाबला कर रहे हैं।
Vidhan Sabha Chunav 2024 Result Updates: Check Result Trends Here
- हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को हुआ था मतदान।
- चुनाव आयोग के मुताबिक, 90 सीटों पर 67.50% हुआ था मतदान।
- एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत के आसार।
- नायब सिंह सैनी, भूपिंदर हुड्डा, अभय चौटाला, दुष्यंत चौटाला, अनिज विज और विनेश फोगाट जैसे प्रमुख उम्मीदवारों पर रहेगी नजर।
Watch: Vidhan Sabha Chunav Result 2024 Live on eci.gov.in
- हरियाणा के रुझानों में बड़ा उलटफेर, बीजेपी निकली आगे।
- हरियाणा में बीजेपी अबतक 44 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 42 सीटों पर आगे है।
- अंबाला कैंट से अनिल विज रुझानों में आगे
- विनेश फोगाट जुलाना सीट पर 2000 वोट से पीछे।
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: दुष्यंत चौटाला का निर्दलियों से भी बुरा हाल
हरियाणा की उचाना कलां सीट से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला का निर्दलियों से भी बुरा हाल है। वह मतगणना में छठे नंबर पर चल रहे हैं। तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी उनसे आगे हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा में 48 सीटों पर BJP आगे
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: जुलाना सीट पर विनेश फोगाट पीछे
हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट 2000 से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हिसार सीट से सावित्री जिंदल 3836 वोटों से आगे
हिसार सीट से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल 3836 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा के पूर्व मंत्री कमल गुप्ता तीसरे पर नंबर हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: अंबाला कैंट से अनिल विज 900 से ज्यादा वोट से पीछे
हरियाणा की अंबाला कैंट सीट पर बड़ा गेम होता दिख रहा है। दिग्गज नेता अनिल विजय 943 वोट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवरा आगे चल रही हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा के रुझानों में BJP बहुमत के आंकड़े के पार
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने रुझानों में बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। पार्टी 49 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा के रुझानों में पिछड़ी कांग्रेस
हरियाणा के रुझानों में बड़ा उलटफेर होता दिखाई दे रहा है। रुझानों में कांग्रेस पार्टी पिछड़ते हुए दिख रही है और पार्टी बहुमत के आंकड़े से नीचे आग गई है। अब तक के रुझानों में कांग्रेस 44 और बीजेपी 40 सीटों पर आगे चल रही है।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: चुनाव आयोग ने 11 सीटों के जारी किए रुझान
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: रुझानों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक
हरियाणा चुनाव के रुझानों के बीच कांग्रसे ने AICC मुख्यालय पर 11 बजे अहम बैठक बुलाई है। हरियाणा के ऑब्ज़र्वर अजय माकन, प्रताप सिंह बाजवा जल्द ही कांग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: लाडवा सीट से मुख्यमंत्री सैनी पीछे
हरियाणा की लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीछे चल रहे हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: रुझानों में कांग्रेस को मिला बहुमत
हरियाणा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 48 सीटों पर आगे चल रही है। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे
हरियाणा की जुलाना सीट से पूर्व रेसलर विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: चुनाव के नतीजों से पहले ही कांग्रेस मुख्यालय पर बांटे जा रहे लड्डू
हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: भूपिंंदर सिंह हुड्डा रुझानों में आगे
हरियाणा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान आने लगे हैं। गढ़ी सांपला किलोई सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: उचाना कला से दुष्यंत चौटाला पीछे
हरियाणा की 90 सीटों के रुझान आना शुरू हो गए हैं। उचाना कला सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे चल रहे हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा में 8 सीटों पर कांग्रेस आगे
हरियाणा में अब तक 14 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इसमें 8 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। 5 सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बना रखी है। वहीं एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा की 90 सीटों पर मतगणना शुरू
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: हरियाणा में 70 सीटें जीतेगी कांग्रेस, बोले कैथल प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला
हरियाणा की कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला ने कहा, पिछले एक साल से जब मैं कैथल की गलियों और मोहल्लों में जा रहा था, तो हर किसी के मन में एक ही बात थी - बदलाव। लोग पिछले 10 सालों से इस भ्रष्ट, नफरत भरी सरकार से तंग आ चुके थे। एग्जिट पोल 60 सीटें दिखा रहे हैं, लेकिन मैं कह रहा हूं कि हम 70 सीटें जीतेंगे और कैथल सीट भी जीतेंगे।हरियाणा इलेक्शन रिजल्ट LIVE: इन उम्मीदवारों पर रहेगी नजर
नायब सिंह सैनी- लाडवा
भूपिंदर सिंह हुड्डा- गढ़ी सांपला-किलोई
अभय चौटाला- ऐलनाबाद
दुष्यंत चौटाला - उचाना कलां
अनिल विज- अंबाला कैंट
कैप्टन अभिमन्यु -नारनौंद
ओपी धनखड़- बादली
अनुराग ढांडा- कलायत
विनेश फोगाट- जुलाना
हरियाणा चुनाव परिणाम LIVE: मतगणना से पहले पंचकुला में सिक्योरिटी टाइट
हरियाणा चुनाव परिणाम LIVE: हरियाणा में कमल खिलने वाला है- नायब सिंह सैनी
हरियाणा चुनाव के नतीजे आने से पहले सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, हरियाणा के हित के लिए नतीजे आने वाले हैं, कमल का फूल हरियाणा में खिलने वाला है। उन्होंने कहा, एक बार फिर से हरियाणा में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनेगी। उन्होंने एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि एग्जिट पोल जो आए हैं ये उनका काम है लेकिन मुझे पूरा भरोसा है हमारी सरकार बनेगी।हरियाणा चुनाव परिणाम LIVE: 93 मणगणना केंद्रों पर होगी काउंटिंग
हरियाणा के 22 जिलों के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बादशाहपुर, गुरुग्राम और पटौदी विधानसभा सीटों के लिए दो-दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, जबकि शेष 87 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए एक-एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है। मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 90 मतगणना पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी, उसके 30 मिनट बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के मतों की गिनती की जाएगी। सीईओ ने कहा कि मतगणना के प्रत्येक चरण की सटीक जानकारी समय पर अपलोड की जाएगी।हरियाणा चुनाव परिणाम LIVE: हरियाणा में मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था
हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि मतगणना के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। कपूर ने कहा कि इन केंद्रों के आसपास यातायात को प्रबंधित करने के लिए यातायात को दूसरे मार्ग से भेजने की योजना भी तैयार की गई है। कई एग्जिट पोल ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का अनुमान जताया है, जहां 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों को खारिज करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी भाजपा आठ अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जब आठ अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे तो कांग्रेस इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को दोष देगी। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पूर्ण बहुमत मिलने का विश्वास जताया है। हुड्डा को कांग्रेस के जीतने पर मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।हरियाणा रिजल्ट LIVE: एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
हरियाणा की सभी सीटों पर मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीं, भाजपा को कई सीटों का नुकसान हो सकता है।
हरियाणा रिजल्ट LIVE: 67.90 प्रतिशत हुआ था मतदान
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी सीटों पर 67.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
हरियाणा रिजल्ट LIVE: कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला
हरियाणा में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा यहां तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद में है, तो कांग्रेस को 10 साल का सूखा खत्म होने की उम्मीद है।
हरियाणा रिजल्ट LIVE: मतगणना की तैयारियां पूरी
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
हरियाणा रिजल्ट LIVE: हरियाणा में 1031 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
हरियाणा की 90 सीट पर 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं सहित कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं।
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited