Lok Sabha Election 2019 Result: जानिए क्या था 2019 का चुनाव रिजल्ट, 7 चरणों में हुए थे चुनाव

Lok Sabha Election 2019 Results, 2019 General Election Results, state seat wise voting and Result Election Commission of India: 2019 के लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे। चुनाव नतीजे 23 मई को आए थे।

Loksabha Election Result 2019

लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2019

Lok Sabha Election 2019 Results, 2019 General Election Results, state seat wise voting and Result Election Commission of India : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल फूंक दिया है। आयोग कल यानी शनिवार 16 मार्च को दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान करेगा। संभावना कि पिछली बार की तरह इस बार भी लोकसभा चुनाव का 7 चरण में कराया जा सकता है। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद सरकार की ओर से किसी भी नई योजना का ऐलान नहीं किया जा सकेगा। साल 2019 में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव सात चरणों में हुआ था। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल को हुई थी और सांतवें चरण का मतदान 19 मई को हुआ। चुनाव नतीजे की घोषणा 23 मई को हुई। इस चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत के साथ जीत मिली। यहां हम 2019 के चुनाव नतीजे पेश कर रहे हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 का पूरा रिजल्ट

राज्यवार सीटेंNDAUPAMGBOTH
उत्तर प्रदेश 80641150
महाराष्ट्र 4841502
पश्चिम बंगाल 421802022
बिहार 4039100
तमिलनाडु 3832105
अंडमान निकोबार 10100
आंध्र प्रदेश 2500025
अरुणाचल प्रदेश 22000
असम 149302
चंडीगढ़ 11000
छत्तीसगढ़ 119200
दादर नागर हवेली 10001
दमन दीव 11000
दिल्ली 77000
गोवा 21100
गुजरात 2626000
हरियाणा 1010000
हिमाचल प्रदेश 44000
जम्मू कश्मीर 63300
झारखंड 14 12200
कर्नाटक 2825201
केरल 2001604
लक्षद्वीप 10100
मध्य प्रदेश 2928100
मणिपुर 21001
मेघालय 21100
मिजोरम 11000
नगालैंड 11000
ओडिशा 2181012
पुडुचेरी 10100
पंजाब 134801
राजस्थान 2525000
सिक्किम 10001
तेलंगाना 1743010
त्रिपुरा (2)2000
उत्तराखंड (25 सीट)5000
इसके साथ ही ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी होगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति गई है। दोनों ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद CEC राजीव कुमार समेत तीनों अधिकारियों ने चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।

16 जून को खत्म हो रहा मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है।
आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। पिछली बार लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गयी थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। मतगणना 23 मई को हुई थी।

97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र

निर्वाचन आयोग ने 2014 में भी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए संवाददाता सम्मेलन बुलाए जाने की सूचना एक दिन पहले दी थी। संवाददाता सम्मेलन के लिए पत्रकारों को एक दिन पहले शाम को निमंत्रण भेजा गया था। आगामी चुनावों में 12 लाख से अधिक मतदान केंद्रों पर करीब 97 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं। पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं। वह लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी। आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है।

NDA जीत सकता है 400 से ज्यादा सीटें

‘न्यूज 18’ के ‘ओपीनियन पोल’ के अनुसार, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन आगामी चुनावों में ‘ऐतिहासिक जनादेश’ की ओर बढ़ रहा है। इसमें दावा किया गया है कि राजग को 543 सदस्यीय लोकसभा में 411 सीट मिल सकती हैं जिसमें से अकेले भाजपा को रिकॉर्ड 350 सीट मिल सकती हैं। ‘एबीपी-सीवोटर’ के एक ओपीनियन पोल के अनुसार, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) को चुनाव के लिहाज से अहम राज्य उत्तर प्रदेश में महज छह सीट मिल सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited