Lok Sabha Election 2024 Exit Poll, एग्जिट पोल लाइव : 1 जून को यहां देख पाएंगे 543 सीटों के सबसे तेज और सटीक Exit Poll

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll, लोकसभा 2024 चुनाव एग्जिट पोल का ऑनलाइन स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट कब और कहाँ देखें , 2024 Lok Sabha Chunav ka Live Telecast Channel: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल एक जून को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि सांतवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स न्यूज चैनलों पर दिखाए जा सकेंगे। आज (1 जून) को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी आज शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल दिखाए जांगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है। यहां आपको एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले और तेजी से मिलेगा। तो हमारे साथ बने रहिए और हर खबर पर रहिए अपडेट।

exit poll 2024

एक जून को आएंगे एग्जिट पोल्स।

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Online Live Streaming: एक जून को सातवें चरण में लोकसभा की 57 सीटों पर वोटिंग संपन्न होने के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान संपन्न हो जाएगा। लोकसभा की 543 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को घोषित होंगे लेकिन इसके पहले एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) आने शुरू हो जाएंगे। लोगों में चुनाव नतीजों को जानने की उत्सुकता बनी हुई है। केंद्र में इस बार किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है? किस राज्य में कौन की पार्टी जीत रही है? दिग्गज उम्मीदवारों का क्या हाल होगा? ये सारे सवाल लोगों के मन में उमड़ घुमड़ रहे हैं। इन सवालों के जवाब बहुत हद तक एग्जिट पोल में मिल जाएंगे लेकिन चुनाव आयोग (EC) ने एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) दिखाए जाने को लेकर साफ निर्देश दिया है। आयोग ने कहा है कि एक जून को अंतिम मतदान पूर्ण होने के आधे घंटे बाद से एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल न्यूज चैनलों पर आने शुरू हो जाएंगे।

कब और कहां देखें MP Exit Poll 2024

एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-
लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स

चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकारी की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है।

19 अप्रैल को हुई थी पहले चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई और छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को हुई। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA के बीच है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जबकि इंडी गठबंधन का दावा है कि इस बार केंद्र में उसकी सरकार बनेगी। भाजपा सत्ता में यदि तीसरी बार पहुंचती है तो नरेंद्र मोदी पीएम पद पर हैट्रिक लगाएंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

किस राज्य में कितनी लोकसभा सीटें

नागालैंड
राज्य सीट
उत्तर प्रदेश80
महाराष्ट्र48
पश्चिम बंगाल42
बिहार40
तमिलनाडु38
मध्य प्रदेश29
कर्नाटक28
गुजरात26
राजस्थान25
आंध्र प्रदेश24
ओडिशा21
केरल20
तेलंगाना17
असम14
झारखंड14
पंजाब13
छत्तीसगढ़11
हरियाणा10
दिल्ली7
उत्तराखंड5
हिमाचल प्रदेश4
अरुणाचल प्रदेश2
गोवा2
मणिपुर2
मेघालय2
त्रिपुरा2
मिजोरम1
1सिक्किम1

उत्तर प्रदेश चुनाव 2024 एग्जिट पोल लाइव स्ट्रीमिंग

केंद्र शासित प्रदेश और सीटें

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह1
चंडीगढ़1
दादरा और नगर हवेली व दमन और दीव2
.लद्दाख1
. लक्षद्वीप1
पुदुचेरी1

कौन-कौन एजेंसियां करती हैं Exit Poll

चुनाव के दौरान लोगों की नब्ज टटोलने के लिए कई एजेंसियां सर्वे करती हैं। इनमें सीएसडीएस, सी वोटर, ईटीजी, चाणक्या, एक्सिस माई इंडिया जैसी सर्वे एजेंसियां शामिल हैं। अलग-अलग न्यूज चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर लाइव-स्ट्रीमिंग करते हैं। एग्जिट पोल चुनाव नतीजे के करीब होते हैं। पोल ऑफ पोल्स में चुनाव नतीजे की मोटे तौर पर तस्वीर मिल जाती है।

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीख

बंगाल लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीखBengal Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024
दिल्ली लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीखDelhi Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024
बिहार लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीखBihar Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024
राजस्थान लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीखRajasthan Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024
यूपी लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल तारीखUP Lok Sabha Election Exit Poll Date 2024
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

आलोक कुमार राव author

करीब 20 सालों से पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए प्रिंट, एजेंसी, टेलीविजन, डिजिटल के अनुभव ने समाचारों की एक अंतर्दृष्टि और समझ विकसित की है। इ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited