लोकसभा चुनाव 2024: पांचवें दौर में इन 6 हाई प्रोफाइल सीटों पर कड़ा मुकाबला, नजर आएंगे ये दिग्गज
20 मई को होने वाले मतदान में उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली, महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ और कल्याण और बिहार में सारण सीटों पर नजर रहेगी।

पांचवें दौर के दिग्गज
Lok Sabha elections 2024: 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 49 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश में 14, महाराष्ट्र में 13 सीटें, पश्चिम बंगाल में 7, बिहार और ओडिशा में 5-5, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में 3-3 और लद्दाख में 1 सीट पर मतदान होगा। 20 मई को होने वाले मतदान में उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली, महाराष्ट्र में मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल, मुंबई नॉर्थ और कल्याण और बिहार में सारण सीटों पर नजर रहेगी।
पांचवें चरण की टॉप 6 सीटें
1.अमेठी
स्मृति ईरानी की नजर गांधी परिवार के इस गढ़ में अपने दूसरे कार्यकाल पर है। फायरब्रांड बीजेपी नेता अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से मुकाबला कर रही हैं। 2019 में स्मृति ईरानी ने इस निर्वाचन क्षेत्र में राहुल गांधी को 55,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया था।
2. रायबरेली
राहुल गांधी पहली बार गांधी परिवार के इस गढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। रायबरेली के अलावा राहुल केरल के वायनाड से भी चुनाव मैदान में हैं। इस बार राहुल गांधी का मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से है। 2019 में सोनिया गांधी ने दिनेश प्रताप सिंह को 1.67 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
3. सारण
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य इस सीट से ताल ठोक रही हैं। उन्हें मौजूदा सांसद राजीव प्रताप रूडी से चुनौती मिलेगी, जो तीसरे कार्यकाल पर नजर गड़ाए हुए हैं। 2019 में रूडी ने इस सीट से 1.38 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
4. मुंबई नॉर्थ
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भाजपा के इस गढ़ से चुनावी राजनीति की दुनिया में कदम रखेंगे। इस निर्वाचन क्षेत्र में गोयल का मुकाबला अभिनेता-राजनेता भूषण पाटिल से होगा। 2019 के आम चुनावों में भाजपा के गोपाल सी. शेट्टी ने पूर्व अभिनेता-राजनेता उर्मिला मातोंडकर को 4.65 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से हराया था।
5. मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल
अजमल कसाब की फांसी के लिए जिम्मेदार प्रतिष्ठित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम यहां से अपने सियासी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। निकम को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ के कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ेगा। 2019 में बीजेपी की पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को 1.30 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था।
6. कल्याण
इस सीट पर सेना बनाम सेना की लड़ाई देखने को मिलेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने उनके बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे को शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दारेकर-राणे के खिलाफ मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में डॉ. श्रीकांत शिंदे ने इस सीट से 3.44 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता के पेशे से जुड़ा हुआ हूं। इस दौरान प्रिंट, टेलीविजन और डिजिटल का अनुभव हासिल किया। कई मीडिया संस्थानों में मिले अनुभव ने ...और देखें

मिशन बिहार में जुटी BJP, जेपी नड्डा ने मीटिंग कर नेताओं को सौंपे टास्क, बताया कैसे मिलेगी जीत

बिहार चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान? एक्शन मोड में नए प्रभारी अल्लावरु; पार्टी करा रही इंटर्नल सर्वे

बिहार चुनाव से पहले दिखी पीएम-सीएम की जुगलबंदी, मोदी ने नीतीश को बताया 'लाडला मुख्यमंत्री'; समझिए मायने

क्या चुनाव के चलते बार-बार बिहार जाएंगे पीएम मोदी? तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के दौरे पर किया कटाक्ष

तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा का 'चीयरलीडर', बिहार चुनाव को लेकर कह दी ये बड़ी बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited