Lucknow Nagar Nigam Election 2023: लखनऊ में फिर खिलेगा कमल या सपा-बसपा करेगी 'खेला'

Lucknow Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 4 मई को होने जा रहा है। इस दिन प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मतदान हो रहा है। मेयर समेत 110 वार्डों के पार्षद, 10 नगर पंचायत अध्यक्ष और 129 सभासदों के चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

Lucknow Nagar Nikay Chunav 2023, Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023

लखनऊ नगर निगम चुनाव 2023

Lucknow Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव होने जा रहा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। 10 महानगरों समेत कुल 37 जिलों में पहले चरण का मतदान 4 मई को होना है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी 4 मई को वोटिंग है। इस बार मेयर के समेत 110 वार्डों के पार्षद, 10 नगर पंचायत अध्यक्ष और 129 सभासदों के चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। लखनऊ में 1 मेयर सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में है। 110 वार्ड में 800 से अधिक पार्षद प्रत्याशी मैदान में है। 10 नगर पंचायत में चेयरमैन के लिए 71 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। 129 मेंबर के लिए 699 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता 1591 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी।
लखनऊ नगर निगम मेयर पद इस बार महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा ने लखनऊ से पहली बार मेयर बनने का गौरव हासिल करने वाली संयुक्ता भाटिया की जगह पार्टी कार्यकर्ता सुषमा खरकवाल को मैदान में उतारा है। जबकि समाजवादी पार्टी ने सीनियर पत्रकार रहीं वंदना मिश्रा को टिकट दिया है। बीएसपी ने शाहीन बानो को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस से संगीता जायसवाल और आम आदमी पार्टी से अंजू भट्ट भी मैदान में हैं।

लखनऊ नगर निगम में हैं 110 वार्ड

लखनऊ शहर को 110 वार्डों में बांटा गया है। वार्ड का नेतृत्व पार्षद करते हैं। जीते हुए पार्षद महापौर के अधीन काम करते हैं। इनमें से 37 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। 2017 में 58 पार्षद थे जबकि 2012 में 44 पार्षद थे।

लखनऊ में 10 नगर पंचायत अध्यक्ष

इस बार लखनऊ में कुल 10 नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। इसमें मलिहाबाद, काकोरी, अमेठी, गोसाईंगंज, नगराम, बीकेटी नगर पंचायत, महोना और इंटौजा शामिल हैं। लखनऊ नगर निगम में कुल 110 पार्षद हैं।

लखनऊ में कुल 31 लाख ज्यादा वोटर

लखनऊ नगर निगम में कुल 29 लाख 24 हजार 675 वोटर हैं, जिसमें 1556813 पुरुष और 1367862 महिला वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वहीं नगर पंचायत में 1 लाख 91 हजार 220 वोटर है इसमें 98 हजार 315 पुरुष और 92 हजार 950 महिला वोटर हैं। इस प्रकार लखनऊ में इस बार कुल 31 लाख 15 हजार 895 वोटर है। जिसमें 1655128 पुरुष और 1460767 महिला वोटर है।

लखनऊ मेयर पद पर लंबे समय तक कांग्रेस रहा दबदबा

लखनऊ नगर पालिका पर लंबे समय तक कांग्रेस का वर्चस्व रहा। नगर पालिका परिषद के लिए तब सबसे पहले नगर प्रमुख कांग्रेस प्रत्याशी राज कुमार श्रीवास्तव चुनाव जीते थे। राजकुमार श्रीवास्तव 1960 से फरवरी 1961 तक नगर प्रमुख के पद पर रहे। तब नगर प्रमुख का चुनाव पार्षद के जरिये होता था।
2 फरवरी 1961 से 1 मई 1962 तक गिरिराज रस्तोगी
2 मई 1962 से 1 मई 1964 तक डॉक्टर पुरुषोत्तम दास कपूर
2 मई 1964 से 1 मई 1965 तक कैप्टन वीआर मोहन
2 मई 1965 से 30 जून 1966 तक ओम नारायण बंसल
4 जुलाई 1968 से 30 जून 1969 तक मदन मोहन सिंह सिद्धू
1 जुलाई 1969 से 30 जून 1970 तक बालकराम वैश्य
1 जुलाई 1970 से 30 जून 1971 तक बेनी प्रसाद हलवासिया
बाबरी मस्जिद अयोध्या राम मंदिर आंदोलन के बाद माहौल बदला। 1995 में बीजेपी ने बाजी मारी और डॉक्टर एससी राय नगर प्रमुख चुने गए। संयुक्ता भाटिया 2017 में बीजेपी के टिकट पर लखनऊ नगर निगम चुनाव जीती थीं। प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा 2006 में पहली बार लखनऊ से मेयर चुने गए थे वो साल 2017 तक लखनऊ के मेयर रहे थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited