मिजोरम के मुख्यमंत्री नहीं डाल पाए वोट, EVM निकली खराब, बोले- 'दोबारा आऊंगा'

Mizoram Elections: मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि मैं वोट नहीं डाल सका, क्योंकि मशीन काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि कई बार प्रयास करने के बाद भी वोट नहीं हो पाया। जोरमथंगा ने कहा मैं अब अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और सुबह की बैठक के बाद मतदान करने दोबारा आऊंगा।

Mizoram CM Zoramthanga

मुख्यमंत्री जोरमथंगा

Mizoram Elections: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजते ही वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग से पहले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता की गई थी। हालांकि, अपना वोट डालने पहुंचे मुख्यमंत्री जोरमथंगा को बिना मतदान किए ही पोलिंग बूथ से वापस लौटना पड़ा। उन्होंने EVM के खराब होने की शिकायत की।
दररअसल, वोटिंग शुरू होते ही मुख्यमंत्री जोरमथंगा 19-आइजोल वेंगलाई-आई हॉल में बने पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। हालांकि, वह वोट नहीं डाल पाए। पोलिंग बूथ से बाहर निकलने के बाद उन्होंने बताया कि मैं वोट नहीं डाल सका, क्योंकि मशीन काम नहीं कर रही थी। उन्होंने कहा कि कई बार प्रयास करने के बाद भी वोट नहीं हो पाया। इसके बाद वे बाहर निकल आए। जोरमथंगा ने कहा मैं अब अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करूंगा और सुबह की बैठक के बाद मतदान करने दोबारा आऊंगा।

#WATCH | Mizoram elections | CM and MNF president Zoramthanga could not cast a vote; he says, "Because the machine was not working. I was voting for some time. But since the machine could not work I said that I will visit my constituency and vote after the morning meet." https://t.co/ytRdh7OpKe pic.twitter.com/f8uJdUUUrL
— ANI (@ANI) November 7, 2023
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">

दोबारा बनाएंगे सरकार

मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम और एमएनएफ अध्यक्ष जोरमथांगा ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद अब भी पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है। वहीं हमने सफलतापूर्वक कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी और मिजोरम में बहुत सारे विकासात्मक कार्य किए इसलिए पूरी उम्मीद है कि हमने जो भी कार्य निर्धारित किए हैं, उन्हें जारी रखने के लिए हम दोबारा सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा को भी खारिज किया । उन्होंने कहा, मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार एमएनएफ की सरकार बहुमत के साथ आएगी। एनडीए से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि राज्य में हामरा किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं है। हम केंद्र में एनडीए में हैं।

राज्य में त्रिकोणीय मुकाबला

मिजोरम विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। यहां सत्ताधारी मिजो नेशन फ्रंट व जोरम पीपुल्स मूवमेंट और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं भाजपा ने राज्य में सिर्फ 21 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। बता दें,, इस बार के विधानसभा चुनाव में 174 उम्मीदवार मैदान में हैं। कांग्रेस यहां सत्ता में वापसी के लिए पूरी तरह से कमर कसे हुए हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited