प्रियंका गांधी वाड्रा का क्या होगा? पहली बार लड़ने जा रही हैं चुनाव, जानें कब करेंगी नामांकन
Lok Sabha By-Election News: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट पर प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। आपको पूरा प्लान बताते हैं।

प्रियंका गांधी वाड्रा कब दाखिल करेंगी नामांकन?
Wayanad Lok Sabha Seat: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा बुधवार (23 अक्टूबर) को वायनाड संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल करेंगी और इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रोडशो करेंगे।
तो पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे। वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं।
राहुल की बहन प्रियंका करेंगी चुनावी पारी की शुरुआत
लोकसभा चुनाव के कुछ दिनों बाद, जून में कांग्रेस ने घोषणा की थी कि राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में रायबरेली संसदीय क्षेत्र रखेंगे और केरल की वायनाड सीट खाली कर देंगे, जहां से उनकी बहन प्रियंका गांधी चुनावी पारी की शुरुआत करेंगी। निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार सांसद बनेंगी तथा यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य - सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे।
वायनाड संसदीय सीट और 47 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा के पहले चरण के मतदान के साथ होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रक...और देखें

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षक किये नियुक्त, कई बड़े नाम शामिल

बिहार ने रचा इतिहास : भारत में पहली बार निकाय चुनाव में मोबाइल से 'ई-वोटिंग', जानिए किसने डाला पहला वोट

Bihar Election: बिहार में चुनाव आयोग का विशेष मतदाता सत्यापन अभियान शुरू, जानिए क्या है प्रक्रिया

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज को मिला 'स्कूल बैग' तो VIP को 'नाव', बिहार में बंटे चुनाव चिन्ह

Gujarat By Election: निर्वाचन आयोग ने विसावदर में दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान के आदेश दिए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited