Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: राजस्थान में 23 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को मतगणना; जानें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Assembly Election 2023 Date, Schedule (राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): राजस्थान में विधानसभा चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। राजस्थान में 23 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आपको चुनाव से जुड़ा पूरा शेड्यूल बताते हैं।

Rajasthan Assembly Election 2023 Date And Full Schedule.

राजस्थान में कब होगी विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग?

Rajasthan Assembly Election 2023 Date, Schedule: राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों के लिए 23 नवंबर को होने वाले मतदान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को नई दिल्‍ली में 2023 के विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की। इसके अनुसार राज्‍य की सभी 200 विधानसभा सीटों के ल‍िए 23 नवंबर को मतदान होगा जब‍क‍ि वोटों की ग‍िनती तीन द‍िसंबर को होगी।

राजस्थान चुनाव 2023 से जुड़ा हर अपडेट

गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख (Date of Issue of Gazette Notification)
30 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) - 30st October, 2023 (Monday)
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (Last Date of making nominations)
6 नवंबर, 2023 (सोमवार) - 6th November, 2023 (Monday)
नामांकन की जांच की तारीख (Date for Scrutiny of Nominations)
6 नवंबर, 2023 (मंगलवार) - 6th November, 2023 (Tuesday)
नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख (Last date for the withdrawal of candidatures)
9 नवंबर, 2023 (गुरुवार) - 9th November, 2023 (Thursday)
मतदान की तारीख (Date of Poll)
23 नवंबर, 2023 (गुरुवार) - 23rd November, 2023 (Thursday)
मतगणना की तारीख (Date of Counting)
3 दिसंबर, 2023 (रविवार) - 3rd December, 2023 (Sunday)
वह तारीख जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा (Date before which election shall be completed)
5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) - 5th December, 2023 (Tuesday)

पिछले विधानसभा चुनाव का गणित समझिए

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 100 सीटें हासिल की थी, जबकि बीजेपी के खाते में 73 सीटें आई थीं। इसके अलावा अन्य ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इन राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

राजस्थान में सवा पांच करोड़ से अधिक मतदाता

निर्वाचन विभाग के चार अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार मतदाता सूचियों के अन्तिम प्रकाशन तक राज्य में कुल 5 करोड़ 26 लाख 80,545 मतदाता हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष एवं 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 2018 के विधानसभा चुनाव में राज्य में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थीं।

राजस्थान में कितनी सीट, किसके लिए आरक्षित?

राज्य की अद्यतन मतदाता सूची में 80 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 11.78 लाख मतदाता, 100 वर्ष से अधिक उम्र के कुल 17,241 मतदाता पंजीकृत हैं। इसी प्रकार कुल 5.61 लाख विशेष योग्य जन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। वहीं राज्य में 601 मतदान केंद्रों का नवसृजन एवं 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया इसके चलते 569 मतदान केंद्र बढ़े हैं। पुनर्गठन के बाद राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है। राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों में 34 अनुसूचित जाति, 25 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं, वहीं 141 सीटें सामान्य वर्ग के लिए हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 का हिसाब-किताब

राज्‍य का पिछला विधानसभा चुनाव 2018 में हुआ था। निर्वाचन आयोग ने छह अक्‍टूबर 2018 को विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राज्‍य की 200 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2294 उम्मीदवार अंतत: मैदान में थे जिनमें 2105 पुरुष व 189 महिलाओं ने चुनाव लड़ा। 200 में से 199 सीटों के लिए सात दिसंबर को कुल 74.21 फीसदी मतदान हुआ। वोटों की गिनती 11 दिसंबर 2018 को हुई। इसमें कांग्रेस को 99 व भाजपा को 73 सीटें मिलीं। अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर बसपा प्रत्याशी के निधन के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया जो 28 जनवरी को हुआ। इसमें भी कांग्रेस ने बाजी मारी। वहीं अशोक गहलोत ने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राजस्थान चुनाव से जुड़े अनुमान

कई ओपिनियन पोल्स में ये दावा किया गया है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखी जाएगी। कई दावों में कांग्रेस को मजबूत दिखाया जा रहा है। वहीं भाजपा सत्ता में वापसी का दावा कर रही है। भाजपा ने इस बार के चुनाव में सीएम पद के लिए अपनो चेहरा सामने नहीं रखा है। चुनाव में गहलोत और पीएम मोदी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | इलेक्शन (elections News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited